27 APRSATURDAY2024 8:05:25 AM
Nari

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी अक्षय कुमार की फिल्म, OMG 2 ने 4 दिन में की बंपर कमाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Aug, 2023 10:51 AM
दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी अक्षय कुमार की फिल्म, OMG 2 ने 4 दिन में की बंपर कमाई

अक्षय कुमार के लगता है फिर अच्छे दिन आ गए हैं। एक तरफ उन्हें जहां भारत की नागरिकता मिल गई है वहीं दूसराी तरफ उनकी फिल्म ओह माय गॉड 2 को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है। लंबे समय बाद अक्षय की फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी दिख रही है, तभी तो इसने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की कमाई कर ली है। 

PunjabKesari

सुपरहिट फिल्म‘ओह माय गॉड 'के सीक्वल‘ओह माय गॉड 2'  में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं।  यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है, अपने पहले वीकेंड के दौरान इसने 43 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म ने 12.06 करोड़ की कमाई की है। चार दिन में फिल्म की कुल कमाई अब 55.17 करोड़ हो गई है। 

PunjabKesari
  ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। माना जा रहा था कि सनी देओल की  'गदर 2'  के सामने ‘ओह माय गॉड 2' शायद ना टिक पाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था।  काफी लंबे वक्त से दर्शक इस फिल्म का वेट कर रहे थे। 

PunjabKesari
बेहतरीन रिव्यूज  देखकर कहा जा सकता है कि ओह माय गॉड 2 लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। ज्यादातर लोग OMG 2 की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं उससे ज्यादा फैंस महादेव के रोल में अक्षय को पंसद कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय  जहां महादेव के किरदार में हैं तो वहीं  पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है, जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं हैं।  अरुण गोविल ने भी इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। 

Related News