02 MAYTHURSDAY2024 3:31:53 PM
Nari

मनीष मल्हौत्रा की दीवाली पार्टी में सज-धज कर पहुंची ऐश्वर्या, इन दीवाज ने भी बटौरी Limelight

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Nov, 2023 12:07 PM
मनीष मल्हौत्रा की दीवाली पार्टी में सज-धज कर पहुंची ऐश्वर्या, इन दीवाज ने भी बटौरी Limelight

बीती रात बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा ने ग्रैंड दीवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में अंबानीज से लेकर कई बी-टाउन दीवाज ने शिरकत की। एक से बढ़कर एक लुक में बी-टाउन हसीनाएं नजर आई। इस पार्टी की खास बात यह थी कि सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्रैडिशनल लुक में ही नजर आई। तो चलिए डालते हैं इन सबके लुक पर एक नजर.....

मनीष मल्हौत्रा 

सबसे पहले बात करतें है पार्टी के होस्ट मनीष मल्हौत्रा की। मनीष ब्लैक कलर के ब्लैक कुर्ता पजामा में बेहद हैंडसम दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ऐश्वर्या राय 

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की। एक्ट्रेस रेड पिंक कलर के ट्रैडिशनल आउटफिट में नजर आई। रेड कुर्ते के साथ ऐश ने मैचिंग शरारा पहना। बालों को खुला छोड़, डॉर्क मेकअप और कानों में ईयररिंग्स अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोनम कपूर 

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर गोल्डन गर्ल बन दीवाली पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस ने टिश्यू वर्क गोल्डन साड़ी पहनी। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ सोनम ने अपना ग्लैमर अवतार दिखाया। 

PunjabKesari

सारा अली खान 

एक्ट्रेस पिंक सिल्वर वर्क लहंगा पहना पार्टी में पहुंची। लहंगे के साथ उन्होंने सिल्वर ब्लाउज पहना, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, बालों में बन और मैचिंग लिपशेड लगाए सारा काफी प्यारी लगी। 

PunjabKesari

कृति सेनन 

एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू कलर की शिमरी साड़ी में दिखी। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़, मैचिंग आईशैडो लगाकर दीवाली पार्टी के लिए अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जाह्नवी कपूर 

ग्लैमर का जलवा बिखेरने वाली जाह्नवी भी पार्टी में दिखी। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का मर्मेड स्टाइल लहंगा पहना। लंहगे के साथ मैचिंग ब्लाउज, कानों में हैवी  ईयररिंग्स, हाथों में मैचिंग बैग और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद आया। 

PunjabKesari

हुमा कुरैशी 

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी स्काई ब्लू कलर की साड़ी में दिखी। कानों में सिल्वर ईयररिंग्स, हाथों में पोटली बैग, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने ऑवरऑल अपना लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari

अनन्या पांडे 

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना। लहंगे पर की गई व्हाइट एंब्रॉयडरी काफी प्यारी थी। बालों को खुला छोड़, माथे पर मांगटीक, गले में मैचिंग नेकपीस, हाथों में कंगन पहना अनन्या बेहद सुंदर दिखी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पूजा हेगड़े 

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पार्टी में रेड गर्ल बनी नजर आई। एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी। ग्रीन कलर का नेकपीस, माथे पर मांगटीका, हाथों में कंगन और बालों को चोटी बनाकर एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

गौरी खान 

शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी पार्टी में दिखी। गौरी ने पेस्टल फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी। साड़ी का बॉर्डर सिल्वर और ब्राउन कलर का था। सिंपल गले में सिल्वर नेकपीस, हाथों में कंगन और बालों को खुला छोड़ गौरी भी बहुत ही प्यारी लगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

माधुरी दीक्षित 

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने का साथ दिखी। एक्ट्रेस पति के साथ ब्लैक कलर में ट्विनिंग करती हुई नजर आई। माधुरी ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ गोल्डन ईयररिंग्स पहने। डॉर्क मेकअप और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। वहीं उनके पति श्रीराम नेने ब्लैक कलर के कुर्ता पजामा में दिखे। वेलवेट का ब्लेजर और मैचिंग शूज पहन श्रीराम नेने भी काफी हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

नुसरत भरुचा 

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस ने सिल्वर गोल्डन वर्क ब्लाउज के साथ मैचिंग प्लाजो और श्रग पहना। कानों में हैवी बालियां और न्यूड मेकअप के साथ वह काफी प्यारी नजर आई।  

PunjabKesari

फातिमा सना शेख 

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी पार्टी में रेड गर्ल बन पहुंची। उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ शिमरी ब्लाउज पेयर किया। मैचिंग लिपस्टिक, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी प्यारी दिखी। 

PunjabKesari

रवीना टंडन 

एक्ट्रेस रवीना टंडन पार्टी में अपनी बेटी राशा के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने सिल्वर और गोल्डन साड़ी पहनी। कानों में ग्रीन ईयररिंग्स, बालों को एक साइड खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया तो वहीं उनकी बेटी राशा रॉयल ब्लू और व्हाइट एंब्रायडरी वर्क लहंगे में दिखी। माथे पर मांगटीका, बालों को खुला छोड़ राशा बेहद प्यारी लगी।

PunjabKesari

Related News