17 SEPTUESDAY2024 7:51:33 PM
Nari

गणपति पंडाल में मां के साथ भीड़ में फंसी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या ने बेहद समझदारी से संभाला दोनों को

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Sep, 2024 10:42 AM
गणपति पंडाल में मां के साथ भीड़ में फंसी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या ने बेहद समझदारी से संभाला दोनों को

नारी डेस्क : ऐश्वर्या राय बच्चन, अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए जीएसबी गणेश पंडाल गईं। बेहद भीड़ होने के चलते वह और उनकी मां बेहद परेशान हुई, हालांकि इस दौरान आराध्या ने समझदारी से काम लिया जिसे देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari
सोमवार शाम को ऐश्वर्या बेटी और मां को लेकर GSB Cha Raja गणपति दर्शन करने के लिए गईं। जहां वह गुलाबी रंग के सादा कुर्ता में नजर आई तो वहीं आराध्या ने पीले रंग का कुर्ता पहना था।  वे दर्शन के बाद भीड़ के बीच से अपनी कार तक जाती दिखीं। देखा गया कि इस दौरान वृंदा राय थोड़ी परेशान दिखी, ऐसे में ऐश्वर्या उन्हें संभालती दिखी।

PunjabKesari
आराध्या भी अपनी नानी का हाथ थामे भीड़ में आगे बढ़ती नजर आई। इसी बीच ऐश्वर्या अपनी बेटी को इशारा कर कुछ कहती हैं तो आराध्या दौड़कर आगे जाती हैं और तुरंत नानी के लिए  गाड़ी का दरवाजा खोलती हैं। पीछे से ऐश्वर्या राय अपनी मां को लिए आगे आती हैं और फिर गाड़ी में बैठकर ये लोग वहां से निकल पाते हैं। 

PunjabKesari

एक बार फिर आराध्या  ने लोगों का दिल जीत लिया जिस समझदारी से उन्होंने अपनी नानी को संभाला वह काबीले तारीफ है। एक यूजर ने लिखा-  'आराध्या समझदार हैं और अपनी मां का हर कहना मानती हैं।' वहीं अन्य ने लिखा, 'ये मां-बेटी कितनी सरल और सुलझी हुई हैं।' दन दोनों की सादगी से भी काफी इंप्रेस हुए।

Related News