05 DECFRIDAY2025 2:43:45 PM
Nari

Shefali Jariwala की मौत के बाद पराग को है सिर्फ अपने "बेटे" का सहारा, शेयर किया इमोशनल वीडियो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Jul, 2025 10:54 AM
Shefali Jariwala की मौत के बाद पराग को है सिर्फ अपने

नारी डेस्क: अभिनेता पराग त्यागी एक तरफ अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके डॉग सिम्बा से जुड़ी तरह- तरह की बातें सामने आने से परेशान हैं।  उन्होंने सभी तरह की अफवाहों को विराम लगाते हुए कहा कि उनका प्रिय कुत्ता सिम्बा बिल्कुल ठीक है और वह बेटे होने का पूरा फर्ज निभा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)


त्यागी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किय है जिसमें  सिम्बा बुजुर्ग महिलाओं को भोजन के पैकेट देते हुए नजर आ रहा है और बदले में उनका आशीर्वाद ले रहा है। पराग ने अपने पोस्ट में लिखा-  "सिम्बा स्वस्थ और तंदुरुस्त है और एक बेटे द्वारा अपनी मां के लिए किए जाने वाले सभी अनुष्ठान कर रहा है।" उन्होंने सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैलाने वालों पर भी निशाना साधा। 


पराग ने आगे कहा- "मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित हैं। भगवान आप सभी का भला करे।" उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में बैकग्राउंड में "तू ही यार मेरा" गाना भी जोड़ा।  त्यागी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जरीवाला को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि पोस्ट की। उनकी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-"मैं तुम्हें हर बार जन्म लेते ही पा लूंगा और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा।"


वहीं इससे पहले पारस छाबड़ा ने बताया था कि शेफाली और पराग के लिए सिम्बा क्या है। उन्होंने कहा- वह दोनों  सिम्बा को बहुत प्यार करते थे। तीन लोग एक साथ रहते थे और अब एक अचानक चला गया। ऐसे में पराग की स्थिति समझी जा सकती है। सिम्बा अब बूढ़ा हो चुका है और उसे ठीक से दिखाई भी नहीं देता, इसलिए पराग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

Related News