18 APRFRIDAY2025 11:18:10 AM
Nari

20 साल बाद ‘कजरा रे’ पर  अभिषेक-ऐश्वर्या ने फिर किया गजब का डांस, इस बार बेटी ने भी साथ लगाए ठुमके

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Apr, 2025 10:34 AM
20 साल बाद ‘कजरा रे’ पर  अभिषेक-ऐश्वर्या ने फिर किया गजब का डांस, इस बार बेटी ने भी साथ लगाए ठुमके

नारी डेस्क: कुछ लोग इंसान की चुप्पी को कमजोरी समझ बैठते हैं और उसके बारे में कुछ भी बातें बनाना शुरू कर देते हैं।  बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़े अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा था भले ही दोनों ने अपने डिवोर्स की खबरों पर कुछ नहीं बोला लेकिन हाल ही में उनकी एक वीडियो ने बहुत कुछ बता दिया। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं उनके अलग होने की बातें सब झूठी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya❤️ (@aishhxedits)


पिछले कुछ दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह दोनों फैमिली फंक्शन को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच उनकी एक और वीडियो आई है जिसने धमाल मचा दिया है। इसमें कपल 'कजरा रे' गाने पर डांस  करते नजर आ रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी बेटी  आराध्या ने।

PunjabKesari
वीडियो में देखा गया कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक अपने सबसे फेमस गाने  'कजरा रे' के  स्टेप्स को री-क्रिएट कर रहे हैं। अराध्या भी अपने मम्मी-पापा के साथ वही स्टेप्स फॉलो कर रही हैं। इस दौरान परिवार के बाकी लोग भी उनके साथ डांस करते नजर आए। नियॉन ग्रीन कलर के अनारकली में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वही उनकी लाडली भी कुछ कम नहीं लग रही है।

PunjabKesari
 व्हाइट कलर की ड्रेस में आराध्या बेहद हसीन लग रही थीं, उनके डांस ने तो लोगों का दिल जीत लिया। लोगों का कहना है कि वह अपनी मां को भी टक्कर दे रही हैं।उबता दें कि फिल्म ‘बंटी और बबली’ साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन थे। वहीं ऐश्वर्या राय ने फिल्म में ‘कजरा रे’ गाने पर आइटम नंबर किया था।  अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 साल के बाद फिर से इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है।
 

Related News