17 JULTHURSDAY2025 11:37:37 PM
Nari

Aditya Roy कपूर के घर में घुसी अनजान महिला – जानिए पूरा मामला

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 May, 2025 03:52 PM
Aditya Roy कपूर के घर में घुसी अनजान महिला – जानिए पूरा मामला

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के मुंबई स्थित घर में 26 मई को एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक 47 वर्षीय महिला गजाला झकारिया सिद्दीकी अचानक उनके घर पहुंची और जबरन अंदर घुस गई। हैरानी की बात यह रही कि महिला ने खुद को फैन बताते हुए कहा कि वह एक्टर को गिफ्ट देने आई है। हालांकि, बाद में उसकी बातों में विरोधाभास पाया गया। इस घटना को लेकर आदित्य की नौकरानी ने खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या हुआ 26 मई को?

रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई की शाम करीब 6 बजे, आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा पश्चिम स्थित रिजवी कॉम्प्लेक्स वाले फ्लैट की घंटी बजी। उस समय आदित्य शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे और घर पर सिर्फ उनकी नौकरानी संगीता पवार मौजूद थीं।

नौकरानी ने जब दरवाजा खोला, तो बाहर एक महिला खड़ी थी जिसने खुद को फैन बताया और कहा कि वह एक्टर के लिए गिफ्ट और कपड़े लाई है। महिला की बातों पर भरोसा करके नौकरानी ने उसे अंदर आने दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

आदित्य रॉय कपूर ने महिला को पहचानने से किया इनकार

जब रात में आदित्य रॉय कपूर घर लौटे तो नौकरानी ने उन्हें महिला की मौजूदगी के बारे में बताया। एक्टर ने तुरंत महिला को पहचानने से इनकार कर दिया और उसे घर से जाने को कहा। मगर महिला जाने को तैयार नहीं हुई और घर में रुकने की जिद करने लगी।

ये भी पढ़ें: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, स्टूडेंट्स के सामने कबूला शादी का राज

सोसायटी मैनेजर और पुलिस को दी गई सूचना

महिला के अड़ने पर आदित्य ने अपनी सोसायटी मैनेजर जयश्री डुंकडू से संपर्क किया, जिन्होंने फिर एक्टर की मैनेजर श्रुति राव से बात की। इसके बाद मामला खार पुलिस स्टेशन तक पहुंचा।

पूछताछ में गोलमोल जवाब

पुलिस जब महिला को थाने ले गई तो उसने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया, लेकिन जब उसके आने की असली वजह पूछी गई, तो वह जवाब टालने लगी। पुलिस को शक है कि महिला किसी आपराधिक इरादे से एक्टर के घर में घुसी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

मामला दर्ज

पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का असली मकसद क्या था।

यह घटना सेलिब्रिटी सुरक्षा और निजी जीवन की गोपनीयता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। आदित्य रॉय कपूर की सजगता और नौकरानी की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
 

Related News