26 APRFRIDAY2024 7:39:37 AM
Nari

मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, बाल होंगे नैचुरली काले और मुलायम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Oct, 2021 04:02 PM
मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, बाल होंगे नैचुरली काले और मुलायम

बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने की निशानी माना जाता था। मगर आज के समय में कम उम्र की लड़कियां भी सफेद बालों से परेशान है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफ स्टाइल व खानपान है। इससे बचने के लिए लड़कियां मेहंदी का सहारा लेती है। मगर मेहंदी लगाने से बालों का रंग गहरा लाल हो जाता है। इसके साथ ही बालों में रूखापन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आप मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगा सकती है। इससे आपको मनचाहा हेयर कलर तो मिलेगा ही साथ ही आपके बाल जड़ों से पोषित होंगे। ऐसे में आपको सुंदर, घने, मुलायम व काले बाल मिलेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

मेहंदी में मिलाएं कॉफी

अगर आप बालों में ब्राउन या बरगंडी शेड देना चाहती है तो इसमें कॉफी मिलाएं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी ओर 1 बड़ा चम्मच कॉफी मिलाकर उबालें। अब इसे ठंडा होने दें। बाद में इसमें 4-5 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाकर 3-4 घंटों के लिए भिगोएं। बाज में इसे बालों पर लगाकर 1-2 घंटे तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से बाल धो लें। अगली दिन माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं।

PunjabKesari

मेहंदी में मिलाएं केला

अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं तो मेहंदी में केला मिलाकर लगाएं। इसके लिए एक बाउल में जरूरत अनुसार मेहंदी और पानी मिलाकर रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसमें एक पका हुआ केला मैश करके मिलाएं। तैयार मेहंदी को बालों पर 20-30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।


अच्छा व जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप इनमें से किसी भी हेयर पैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

PunjabKesari

मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

. कभी भी गंदे बालों पर मेहंदी ना लगाएं। इसके लिए पहले ही सिर धो लें।
. मेहंदी लगाने के बाद बालों पर कोई भी तेल लगा लें। अगले दिन ही शैंपू करें। इससे आपका रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही बाल मुलायम भी रहेंगे।
. मेहंदी को ज्यादा देर तक ना लगाएं। नहीं तो इससे आपको सही रंग नहीं मिलेगा।

 

Related News