28 MARTHURSDAY2024 11:09:44 PM
Nari

बेहद मुश्किल भरा होता है शादी का एक साल, कपल  इन दिक्कतो के लिए रहें तैयार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Nov, 2021 01:38 PM
बेहद मुश्किल भरा होता है शादी का एक साल, कपल  इन दिक्कतो के लिए रहें तैयार

लड़का हो या लड़की शादी हर किसी के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आती है। शादी का मतलब सिर्फ रिश्ते निभाना नहीं बल्कि  अपने साथी को ज़िंदगी भर प्यार, सम्मान और देखभाल देने के लिए भी ख़ुद को तैयार करना पड़ता है। अगर दोनों में से एक भी इसके लिए तैयार नहीं है तो रिश्ते का चल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। एक स्टडी में यह बात कही गई है कि नवविवाहित दंपति शादी के पहले साल अकसर नाखुश रहते हैं। ताे जानिए किन कारणों से पहला साल परेशानी भरा रहता है। 

PunjabKesari
​ख्‍वाहिशों पर पानी फिरना 

शादी से पहले लड़का- लड़की काफी Excited होते हैं। दोनों के मन में काफी रोमांच होता है लेकिन जब वह साथ रहने लगते हैं तो सभी ख्‍वाहिशों पर पानी फिर जाता है। आपको अपने कम्‍फर्टज़ोन को छोड़कर दूसरे के साथ एडजस्‍ट करने में काफी समय लग जाता है और यह करते - करते कब एक साल गुजर जाता है पता ही नहीं चलता। 

PunjabKesari

जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ना 

शादी निभाना एक जिम्मेदारी का काम है। शादी के बाद लड़कों पर जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ जाती हैं, कुछ तो इससे गुजर जाते हैं लेकिन बहुत से लड़के समझ ही नहीं पाते हैं। जो कभी खुद की भी ज़िम्मेदारी नहीं लेते थे उनके लिए  जीवनसाथी की छोटी से छोटी ज़रूरत का ध्यान रख पाना मुश्किल हो जाता है। 

PunjabKesari
छोटी-छोटी लड़ाई होना

बहुत से लड़कियां सोचती हैं कि शादी के बाद सिर्फ प्यार ही मिलेगा, लड़ाइयां नहीं होंगी। लेकिन हर कपल में किसी ना किसी बात पर झगड़ा हो ही जाता है। ऐसे में वह समझ नहीं पाती और छोटी-छोटी लड़ाई कब बड़ी बन जाती है पता ही नहीं चलता।

PunjabKesari
भविष्य की चिंता

कुछ लोग भविष्य को लेकर ज्यादा ही सोचते हैं।  सेविंग्स की टेंशन सबसे ज्यादा परेयाान करती है, ऐसे में कमल अपने अच्छे पलों को गवा देते हैं। लंकिन अगर समझदारी से काम लिया जाए तो हम समस्या का हल निकल सकता है। धीरे-धीरे खर्चों में थोड़ी-बहुत कमी कर के फ्यूचर सिक्योर किया जा सकता है।

PunjabKesari
नई-नई बातों की जानकारी 

लड़का हो या लड़की दोनों को नई-नई बातों के लिए तैयार रहना चाहिए। शादी के पहले साल एक दूसरे के बारे में कई सारी बातें पता चलेगी। जो अच्छी भी होती हैं और बुरी भी। इन बातों का दिल से ना लगाएं, बस इस बात को याद रखें कोई भी व्‍यक्ति दुनिया में परफेक्‍ट नहीं होता।

PunjabKesari

कामकाजी महिलाओं को ज्यादा परेशानी

शादी के बाद कामकाजी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके पति के माता-पिता चाहते हैं कि आप घर के सारे काम भी करें और ऑफिस भी मैनेज करें तो लाईफ बहुत मुश्किल हो जाती है। 

Related News