
नारी डेस्क: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में बेहद ही भयानक नजारा देखने को मिला। यहां एक भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में कई कई घर और वाहन आ गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसमें ठीक वह पल दिखा जब हिमस्खलन सोनमर्ग से टकराया।
#Sonmarg మంచు తుఫాన్ కామ్మేస్తున్న దృశ్యం #icestorm pic.twitter.com/dWGlkABhOd
— 𝕍𝔸ℝ𝕊ℍ𝔸𝔹𝕋𝕊 (@varshabts999) January 28, 2026
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में तेज़ हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन उस इलाके के पास हुआ जहां कई होटल हैं, और आसपास के इलाके में भी कुछ असर हुआ है। अब तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है, और आगे की जानकारी का इंतजार है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पूरा इलाका हिमस्खलन में बर्फ के तूफान के नीचे दब गया। पिछले कुछ दिन से जारी भारी हिमपात के कारण जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरूद्ध होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द किये जाने से मंगलवार को सड़क यातायात और हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। इससे आपातकालीन सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हुई।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 58 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 29 आगमन और 29 प्रस्थान की थीं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। श्रीनगर समेत घाटी में हल्का से मध्यम हिमपात हुआ, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ, जिससे सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी परत जमा हो गई। रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं, जिसके चलते बनिहाल और बडगाम के बीच चलने वाली कुछ ट्रेन दिन में पहले रद्द कर दी गईं। जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं।