29 APRMONDAY2024 4:38:27 AM
Nari

Sonam की Traditional Saree पर आया लड़कियों का दिल, 6 Outfits जिनमें लगी Elegant

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 Feb, 2024 05:19 PM
Sonam की Traditional Saree पर आया लड़कियों का दिल, 6 Outfits जिनमें लगी Elegant

Sonam Kapoor अपने फैशन के लिए वैसे ही बहुत फेमस में है वो ट्रेडिशनल पहने या वेस्टर्न, दोनों ही आउट्फ़िट्स उन पर खूब जँचते है। कल शाम सोनम अपने फ़्रेंड की शादी पर पहुँची जहां उन्होंने रेड कलर की जयपुरी प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। जितनी प्यारी ये साड़ी थी, उतना ही डीसेंट था साड़ी का ब्लाउज । एकदम देसी makeup और बालों में हलके वेव्ज़ के साथ गजरा लगाए सोनम बहुत प्यारी लग रही थी। आपको उनकी ये बांधनी प्रिंटेड साड़ी कैसी लगी हमें बताना ना भूलें। चलिए एक बार पूरी लुक पर नजर डालते हैं।

सिर्फ यही नही, इस से पहले भी सोनम अपनी ट्रेडिशनल लुक से सबको इम्प्रेस कर चुकी हैं। 

1. इससे पहले सोनम कपूर ने एक क्रीम वाइट लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने अंगरखा स्टाइल ब्लाउज पहना था। लहंगा पर हल्का और अट्रैक्टिव गोल्डन वर्क था। इस तरह के लहंगे बहुत रॉयल लुक देते हैं और आसानी से कैरी भी किए जा सकते हैं।

PunjabKesari

2.  सोनम कपूर के पास अनारकली सूट्स की भी बहुत अच्छी कलैक्शन है। दुर्गा पूजा और दशहरे को मौके पर सोनम कपूर ने सब्यसाची मुखर्जी का रैड अनारकली सूट्स पहना था जिस पर हैवी गोल्डन वर्क था। फुल स्लीव्स हाई नेक सूट के साथ सोनम ने हैवी नेकलेस और झुमके वियर किए थे। सोनम का ये सूट लड़कियों को बहुत पसंद आया था।

PunjabKesari

3. मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए सोनम कपूर ने गोल्डन सिल्क टिशू की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउस पहना था। इस साड़ी के साथ उन्होंने हेवी earrings पहने थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

4. जीयो वर्ल्ड प्लाज़ा इवेंट में सोनम कपूर  ने अबूजानी संदीप खोसला की डिज़ाइन किया लहंगा पहना था। उनकी ड्रेस मल्टीकलर गोल्डन थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने दुपट्टा बहुत स्टाइल से कैरी था जो एक लुक में ऐसे लग रही थी सोनम ने लान्ग जैकेट पहनी थी।

PunjabKesari

5.  सोनम कपूर ने अबू जानी संदीप खोसला की एक व्हाइट चिकनकारी साड़ी पहनी थी जिस पर पर्ल वर्क की डिटेलिंग थी। इसके साथ गले में सोनम ने पर्ल नेकलेस ही पहना था और कानों मे भी पर्ल स्टड कैरी किए।  साड़ी के साथ सोनम ने एक साइड पर मैचिंग हैवी दुपट्टा कैरी किया था।

PunjabKesari

 

 


 

Related News