25 APRTHURSDAY2024 7:44:13 AM
Nari

ये हैं दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 02 Nov, 2019 05:02 PM
ये हैं दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं

एशिया महाद्वीप विश्व की सबसे प्रमुख पर्वत श्रृखलाओं में से एक है। दुनिया का सबसे ऊंचा और बर्फीला पर्वत हिमालय इसी द्वीप में स्थित है। यदि आप भी माउंट क्लाइबिंग करने का शौंक रखते हैं तो आज हम आपके लिए विश्व के कुछ ऐसे पर्वतों की सूची लेकर आए हैं , जहां जाकर आप खुद को सच में किस्मत वाला इंसान समझेंगे।

 

सबसे पहले बात करते हैं हिमालय पर्वत के बारे में...हिमालय पर्वतमाला भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। आप यूं भी कह सकते हैं कि ये सब राज्य हिमालय की गोद में बसते हैं। इन सब के अलावा उत्तरी पाकिस्तान, उत्तरी अफगानिस्तान, तिब्बत, नेपाल और भूटान जैसे देशों से बी हिमालय गुजरता है। इसी में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट तथा दूसरी सबसे ऊंची चोटी 'के-2' भी स्थित है। एशिया की अन्य पर्वत श्रृंखलाओं में पामीर पर्वत, हिंदूकुश पर्वत, एल्बुर्ज पर्वत और अरानकामयोमा पर्वत भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया द ग्रेट

अब बात करते हैं भारत से बाहर ऑस्ट्रेलिया में स्थित ग्रेट डिवाइडिंग रेंज, यूराल और माउंट अगस्टस जैसी प्रमुख पहाड़ियों की। इनमें ग्रेट डिवाइडिंग रेंज खास पहाड़ी है जो ऑस्ट्रेलिया में पूर्वी तट से दक्षिण तक फैली हुई है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट कोसजि ओको है जो 2228 मीटर ऊंची है और न्यू साउथ वेल्स में हैं।

Related image, nari

अफ्रीका की पहाड़ियां

अफ्रीका में एटलस पहाड़ियां, इथोपियन हाईलैंड्स, ग्रेट रिफ्ट वैली और होगार पहाड़ियां खास हैं। इनमें एटलस पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी माऊंट तौबकल है जो पश्चिमी मोरक्को में हैं और 4167 मीटर ऊंची है। इथोपियन हाईलैंड्स सोमालिया, इरीट्रिया और इथोपियन हाईलैंड्स भी यहीं स्थित है।

Image result for अफ्रीका की पहाड़ियां,nari

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तटीय मैदानी पट्टी के साथ पूर्व में पर्वतों और पहाड़ियों की एक लंबी श्रृंखला है। यह संसार की सबसे लंबी एंडीज पर्वतमाला है। महाद्वीप के उत्तर में कैरेबियन सागर से शुरु होकर महाद्वीप के दक्षिणी छोर तक फैले इस महाद्वीप की लंबाई 7250 कि.मी. है। हिमालय पर्वत के बाद संसार की सबसे ऊंची पर्वतमाला इसे ही माना जाता है। एंडीज का सबसे ऊंचा शिखर अकांकगुआ है। इक्वाडोर में स्थित कोटोपेक्सी संसार का सबसे ऊंचाई पर पाया जाने वाला सक्रिय ज्वालामुखी है।

Image result for Aleutian Islands,nari

उत्तरी अमेरिका के महाद्वीप

उत्तर अमेरिका महाद्वीप में रॉकीज सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। इसके अलावा कोस्ट रेंज, कैस्केड रेंज, सिएरा नेवादा, अलास्का रेंज, सिएरा माद्रे आदि प्रमुख पर्वत हैं। माउंट मैकिंले इसके सबसे ऊंची चोटी है।

Related image,nari

अंटार्कटिका

वैसे तो अंटार्कटिका हमेशा बर्फ से ठका रहता है पर वहां भी बहुत से पहाड़ पाए जाते हैं। इनमें हडसन, एलैग्जैंडर तथा ओहियो तथा ग्रैब्रो पहाड़ियां खास है। अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पहाड़ी विनसन मासिफ है जो 4897 मीटार ऊंची है। 

Image result for antarctica,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News