29 APRMONDAY2024 7:28:25 AM
Nari

लड़कियों की 5 बातें जो लड़कों को करती हैं लट्टू

  • Updated: 23 May, 2017 01:28 PM
लड़कियों की 5 बातें जो लड़कों को करती हैं लट्टू

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : ऑफिस हो या कॉलेज लड़के अपने साथ काम करने वाली लड़कियों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। अक्सर लड़कियां लड़कों को प्रभावित करने के लिए मेकअप और स्टाइलिश कपड़ों का सहारा लेती हैं लेकिन कई लड़कों का स्वभाव ऐसा होता हे कि वे लड़कियों की प्राकृतिक खूबसूरती ही पसंद करते हैं। इसके अलावा लड़के पहली नजर में लड़कियों की कुछ खास बातों पर ध्यान देते हैं। 


1. आंखें
लड़के जब किसी लड़की से बात करते हैं तो उनका सबसे पहले ध्यान आंखों पर ही जाता है। आंखें दिल की बात ब्यान करती हैं और लड़कियों की खूबसूरत आंखें लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।

2. मुस्कान
PunjabKesariलड़कियों की खूबसूरत मुस्कान के सभी लड़के दिवाने होते हैं। ऐसे में जब लड़का किसी लड़की को मुस्कुराते हुए देखता है तो उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। लड़कियों की हंसी से उनके स्वभाव का पता चल जाता है कि उसे अापसे बात करने में कोई दिलचस्पी है। 

3. बाल
लंबे और घने बाल लड़कियों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। ज्यादातर लड़कों को लंबे बाल ही पसंद होते हैं ऐसे में लड़कों का ध्यान लड़कियों के बालों पर ही जाता है और इसी से वे उनके दीवाने हो जाते हैं।

4. आवाज
लड़कियों के बात करने के तरीके से भी लड़के आकर्षित हो जाते हैं। लड़की की आवाज और टॉन से उसके स्वभाव का पता चलता है। बातों में कॉन्फीडैंस और आक्रामकता देखकर लड़के उनके दीवाने हो जाते हैं।

5. त्वचा
PunjabKesariचेहरे की सुंदरता किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। चमकदार त्वचा वाली महिलाएं लड़कों को दूर से ही अपनी तरफ देखने में मजबूर कर देती हैं। 

Related News