26 APRFRIDAY2024 12:31:04 PM
Nari

दोमुंहे बालों से निजात दिलाएंगे ये 5 होममेड हेयर मास्क

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 29 Mar, 2019 10:46 AM
दोमुंहे बालों से निजात दिलाएंगे ये 5 होममेड हेयर मास्क

चेहरे के साथ-साथ बालों को भी रोजाना तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। धूल-मिट्टी, धूप, प्रदूषण, गंदगी के संपर्क में आने से बाल बेजान व कमजोर होकर टूटने लगते है। इतना ही दोमुंहे भी हो जाते हैं जिससे बालों की ग्रोथ रूक जाती है। स्प्लिट एंड से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स तो इस्तेमाल कर लेती हैं लेकिन इनमें मौजूद कैमिकल्स के प्रभाव को हमारे बाल सहन नहीं कर पाते है। ऐसे में दोमुंहे बालों से बचने के लिए आप कुछ नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि दोमुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए कौन-से हेयर मास्क बेस्ट है। 

PunjabKesari

क्या है दोमुंहे बाल और उनके कारण?

दरअसल, बालों के टिप से क्यूटिकल की सुरक्षात्‍मक सतह हटने की वजह से स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बाल हो जाते हैं। इसके कारण बाल दो या तीन हिस्‍सों में बंट जाते हैं। रूखे व आसानी से टूटने वाले बालें में यह समस्या अधिक देखने को मिलती हैं। बालों का रूखापन, हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल, बालों में हीट अधिक देना, सही तरीके से कंडीशनिंग न करना अन्य आदि दोमुंहे बालों का कारण हो सकते हैं। बालों की इस समस्या को आप होममेड हेयर मास्क के जरिए दूर कर सकते हैं। 

 

एग मास्क 

अंडा बालों के लिए एक अच्छे कंडीशनर की तरह काम करता हैं। इसमें मौजूद पोषण बालों को स्मूद बनाते हैं। अंडे के पीले भाग में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर इस मास्क को बालों में करीब आधे घंटे तक लगाकर रखें। बाद में शैंपू से बालों को अच्छे वॉश कर लें। 

PunjabKesari

हनी मास्क 

अपने नेचुरल तत्वों के कारण शहद दोमुंहे बालों को कम करने में मदद करता है। दही में 2 से 3 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस मास्क को कम से कम आंधे घंटे तक बालों में लगाकर रखें। इसके बाद बालों में शैंपू कर लें। 

 

एवोकाडो हेयर मास्क 

यह मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और दोमुंहे बालों को की समस्या कम होती है। एक कटोरी में एवोकाडो और पके हुए केले को लेकर अच्छे से मैश करें। फिर इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर  20 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से धो लें। 

PunjabKesari

नारियल तेल हेयर मास्क

दोमुंहे बालों के नारियल तेल का हेयर मास्क बेस्ट है। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों को पोषण देता है जिससे बालों की जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। एक कटोरी में नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों पर लगाएं। 2 घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। 

PunjabKesari

दूध और शहद हेयर मास्क

दूध से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी दोमुंहे बालों से निजात दिलाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दूध और अंडा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से सिर धो लें।

 

हॉट ऑयल मसाज 

दोमुंहे बालों को खत्म करने के लिए हॉट ऑयल मसाज ट्रीटमेंट बेस्ट ऑप्शन हैं। नारियल तेल या ऑलिव ऑयल को थोड़ा गर्म करके बालों के स्कैल्प पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। तेल को लगभग 1 घंटा तर स्कैल्प पर लगा रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से शैंपू कर लें। 

 

बादाम का तेल 

ऑलिव ऑयल की जगह आप बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 4-6 चम्मच बादाम के तेल को एक कटोरी में लेकर थोड़ा गर्म कर लें। फिर इसे बालों के स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें। इसे 1-2 घंटे से लेकर रात भर के लिए छोड़ सकती हैं। इसे धोने के लिए किसी हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। 
 

Related News