26 APRFRIDAY2024 1:03:53 PM
Nari

5 साल से बड़े बच्चे को जरूर खिलाएं ये फूड्स, नहीं होगा कभी बीमार

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 19 Aug, 2018 01:44 PM
5 साल से बड़े बच्चे को जरूर खिलाएं ये फूड्स, नहीं होगा कभी बीमार

बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के खानपान में बदलाव होना भी बहुत जरूरी है। आमूमन बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं उनकी खेल-कूद और शैतानियां भी बढ़ती जाती है। एेसे में अगर बच्चों की डाइट सही ना हो तो उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। एेसा होने पर बच्चा बीमार रहने लगता है। अपने लाडले को हैल्दी रखने और उसके शारीरिक विकास के लिए उसकी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। 

 

आइए जानते हैं वे आहार कौन से आहार हैं जो बच्चों की डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए। 


1. ब्रोकली 
बढ़ते बच्चों को ब्रोकली जरूर खिलानी चाहिए। इसमें विटामिन-ए और विटामिन सी होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। बच्चों को पनीर या फिर स्वादिष्ट सैलड बनाकर भी ब्रोकली खिलाई जा सकती है। 

 

2. विटामिन डी वाले आहार
बच्चों को विटामिन डी से भरपूर खाना खिलाना बहुत जरूरी होती है। विटामिन युक्त खाना खाने से बच्चे के शरीर की हड्ड़ियां मजबूत होती है। बच्चे के शारीरिक विकास के लिए विटामिन डी वाला खाना जरूर खिलाएं। 

 

3. प्रोटीन वाले आहार
बच्चे की डाइट में दालें, अंडे, मांस, डेरी उत्पाद, सोया, मछली और प्रोटीन वाला खाना जरूर शामिल करें। इस तरह का खाना बच्चे के शरीर का विकास करेगा। बच्चों को बीमारियों से दूर और हैल्दी रखने के लिए उसके खाने में सारे पौषक तत्व होना बेहद जरूरी है। 

 

4. खट्टे फलों का सेवन
बच्चे को संतरा, मौसमी, नींबू और आंवला जरूर खाने को दें। इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। अपने लाडले को वायरल फीवर से बचाने के लिए खट्टे फलों को सेवन जरूर करवाएं। 

 

5. लहसुन
लहसुन खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरिया और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो हमें हैल्दी रखते हैं। रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से बैक्टीरिया और रोगाणुओं से लड़ने में मदद मिलती है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News