29 APRMONDAY2024 6:56:47 AM
Nari

Health Tips: लीवर को हैल्दी रखेंगे ये 5 सूपरफूड

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Sep, 2022 01:06 PM
Health Tips: लीवर को हैल्दी रखेंगे ये 5 सूपरफूड

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ खान-पान भी आवश्यक है। जिस भी चीज का आप सेवन करते हैं उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। लीवर भी शरीर के महत्वपूर्ण भागों में से एक है। यह शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। लेकिन लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान जरुरी है। शरीर के कई सारे बॉडी फंक्शन में लीवर भी अहम भूमिका निभाता हैं।  यदि आपका लीवर स्वस्थ होगा तो शरीर से बीमारियां भी दूर रहेंगी। आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन करने से लीवर हैल्दी रहेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में ... 

गाजर 

आप गाजर का सेवन लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैग्नीशियम और आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह सारे पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। गाजर का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। जूस, सूप, सलाद, सब्जी के रुप में इसे आप खा सकते हैं। गाजर खाने से आपके शरीर में रक्त की मात्रा भी बढ़ती है। 

PunjabKesari

अंगूर 

अंगूर में विटामिन-सी बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके अलावा यह शरीर में से सूजन, चोट भी ठीक करने में सहायता करता है। नियमित रुप से इसका सेवन करने से आपका लीवर स्वस्थ रहेगा। 

लहसुन 

लहसुन भी शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे आप अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह लीवर डिटॉक्स करने में भी सहायता करता है। इसका सेवन करने से शरीर में विषैले पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। नियमित लहसुन खाने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।  खाली पेट लहसुन खाने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। 

PunjabKesari

अंजीर 

अंजीर का सेवन आप लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायता करते हैं। लीवर स्वस्थ रखने के लिए भी अंजीर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

तरबूज 

तरबूज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तरबूज खाने से आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है और शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। यह आपके लीवर को भी डिटॉक्सीफाई करने में सहायता करता है। इसका सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari

नोट : यह सारे पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। लेकिन यदि आपको कोई बीमारी या फिर एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

Related News