25 APRTHURSDAY2024 12:47:11 AM
Nari

Hair Care: किचन की ये 4 चीजें बनाएंगी बाल मजबूत और शाईनी

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jul, 2022 02:19 PM
Hair Care: किचन की ये 4 चीजें बनाएंगी बाल मजबूत और शाईनी

हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, मजबूत और चमकदार हों। इसके लिए वे कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। महंगे शैंपू और सीरम में पाए जाने वाले कैमिकल्स आपके बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आप घरेलू प्रोडक्ट्स के जरिए भी बालों को शाईनी और मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केला 

आप केला अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करता है। आप केले से बना हेयर मास्क अपने बालों में लगा सकते हैं। 

सामग्री 

केले - 2-3
शहद - 3 चम्मच 
अंडा - 2

PunjabKesari

कैसे बनाएं मास्क?

. सबसे पहले आप केले को अच्छे से मैश कर लें। 
. फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। 
. इसके बाद अंडे को तोड़ कर शहद में मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके मैश किए हुए केले में मिलाएं। 
. केले में सामग्री को अच्छे से मिलाएं और अपने बालों में लगा लें। 
. 20-30 मिनट के बाद आप बाल सादे पानी से धो लें।

 कोकोनट ऑयल 

बालों के लिए आप कोकोनट ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नुस्खा बहुत ही पुराना और असरदार है।इससे आपके बाल मॉइश्चराइज होते हैं। रुखे बालों के लिए भी कोकोनट ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप एक कटोरी में नारियल तेल गर्म कर लें। फिर आप हल्के गीले बालों में इसका इस्तेमाल कर लें। हल्के गीले बालों में यह  ज्यादा फायदेमंद होगा। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा

आप बालों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा आप शैंपू में मिलाकर बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। बालों में शाइन आएगी और मजबूत भी होंगे। 

PunjabKesari

ओट्स 

आप ओट्स हेयर मास्क भी बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। 

सामग्री 

ओट्स - 1 कप
बादाम का तेल - 3 चम्मच 
दूध - 2 कप 

PunjabKesari

कैसे बनाएं मास्क?

. सबसे पहले आप किसी बर्तन में ओट्स डाल लें। 
. फिर इसमें बादाम का तेल और दूध मिलाएं। 
. दोनों चीजों को ओट्स में मिलाएं। 
. इसके बाद आप ओट्स से तैयार किया हुआ पैक अपने बालों में लगा लें। 
. 30 मिनट तक अपने बालों में लगाएं। फिर तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

Related News