इंडियन्स में डेस्टिनेशन, थीम, रिज़ॉर्ट वेडिंग व संगीत पर डी.जे पार्टी जैसे नए-नए कॉन्सेप्ट का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। जब शादियां ही मॉडर्न अंदाज़ में होने लगी हैं तो ब्राइडल फैशन कैसे पीछे रह जाए। वैसे तो शादी का हर फंक्शन खास होता है लेकिन संगीत नाइट के दौरान डी.जे पार्टी का मजा ही कुछ अलग हैं। जिसमें सभी खूब डांस और एन्जॉयमेंट करते हैं। वहीं, इस दौरान बात ब्राइडल के फैशन की करें तो शादी के दिन की तरह इस स्पैशल डे के लिए भी लड़की पहने लिए बेस्ट डिजाइनर ड्रेस चूज करती हैं। अगर आप भी संगीत पर बेस्ट दिखना चाहती है तो अपनी ड्रैस का कलर भी ध्यान में रखें।
जी हां, संगीत जैसे फंक्शन के लिए ट्रैंडी कलर की आउटफिट चूज करें। अगर आप इस दिन लहंगा पहनना चाहती है तो हम आपको ट्रैंडी Offbeat Lehenga Colours के बारे में बताएंगे जो संगीत फंक्शन के लिए बेस्ट है।
Lucite Green
Lucite Green में हल्का ग्रे शेड भी देखने को मिलता है जो आपको संगीत नाइट की भीड़ में भी रॉक लुक देगा। साथ ही यह कलर काफी डीसेंट है जो उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो अपनी शादी में ज्यादा ब्राइट कलर्स पहनने से बचती हैं।
Vanilla
ऑफ व्हाइट में हल्का लेमन येलो और अन्य कई तरह के कलर्स का मिक्सचर Vanilla शेड्स में आते है जो संगीत फंक्शन के लिए बेस्ट हैं। वहीं जब इसमें पिंक कलर मिक्स होता है तो यह पॉप लुक देता हैं।
Ultraviolet
Ultraviolet वो काफी ब्राइड व शाइन होता हैं जो पिछले साल Pantone colour कलर भी है जिसका क्रेज अभी भी शादियों में देखने को मिल रहा हैं। संगीत में रॉकिंग लुक के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं।
Shark Grey
शॉर्क ग्रे (Shark Grey) भी ऑफबीट शेड हैं जो नाइस लुक देता हैं। खासकर बनारसी या ब्रोकेड फैब्रिक में शॉर्क ग्रे काफी ग्रेस देता हैं। आप चाहे तो संगीत नाइट पर इस शेड का लहंगा या अनारकली कैरी कर सकती हैं जो आपके सिपंल लुक को भी फुल अट्रेक्शन दिलाने में मदद करेगा।
Gunmetal
यह कलर भी ग्रे टोन में आता है जो काफी यूनिक लुक देता है। इस शेड का लहंगा भी आप अपनी संगीत नाइट पार्टी के लिए चूज कर सकती हैं।
Mint Candy
मिंट और फ़िरोज़ा (Turquoise) शेड्स का यह कलर भी पॉप लुक देगा जो संगीत नाइट के लिए परफेक्ट कलर है।
Powder Blue
पाउडर ब्लू कलर भी काफी डीसेंट व यूनिक कलर है जो गर्लिश लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिसकी डिमांड पिछले 2 सालों से काफी बढ़ चुकी हैं। दरअसल इस कलर की ड्रेसेज फ्रेश व नाइस लुक देती हैं। आप चाहे तो इसके साथ अन्य कलर कम्बाइन कर सकती हैं।
Lilac
2019 का ट्रैंडी शेड Lilac कलर ही हैं, जो फ्रेश, डल, डस्टी शेड का यह मिक्सचर काफी इमेजिंग लुक देता हैं जो नाइट पार्टी के लिए बेस्ट कलर हैं।
Cornflower Blue
यह ब्राइट कलर काफी यूनिक हैं जो आपको बिना एक्सेसरीज के भी स्टनिंग लुक देगा और भीड़ में आपको अलग पहचान दिलाएंगा।
Colbalt Blue
टिपिकल रॉयल ब्लू की तरह दिखने वाला यह कलर भी आपको नाइट पार्टी में गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा।
Ash Grey
यह एक अच्छा शेड है जो दिखने में तो काफी डल है लेकिन स्टनिंग लुक देने में अहम रोल अदा करता है जो गर्ल्स को काफी पसंद भी आता हैं।
Emerald Green
पिछले साल फेस्टिव व वेडिंग सीजन में इस कलर की काफी डिमांड रही जो हर स्किन टोन पर सूट कर जाता है और फ्रेश लुक देता हैं।
Teal
ग्रे शेड वाला यह कलर ग्रीन टोन में आता है जो फैशबुलेस लुक देने में मदद करता हैं और संगीत नाइट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
Lavender
इस कलर का क्रेज भी पिछले साल खूब देखने को मिला जिसे बी-टाउन दीवाज ने भी पसंद किया। यकीन मानिए यह कलर आपको नाइट पार्टी में सभी की अट्रेक्शन दिलाने में मदद करेगा और आपको फ्रेश लुक देगा।