03 MAYFRIDAY2024 2:21:30 AM
Nari

इस साल Manish Malhotra के कपड़े बने Divas की पसंद, देखिए 10 बेस्ट Outfits

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Dec, 2023 06:11 PM
इस साल Manish Malhotra के कपड़े बने Divas की पसंद,  देखिए 10 बेस्ट Outfits

बॉलीवुड में हर साल ही फैशन का एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है और इस साल कुछ डिजाइनर्स के कपड़े बी-टाउन में सबसे ज्यादा पसंद किए गए। जिनमें मनीष मल्होत्रा का नाम टॉप पर लिया जाए तो गलत नहीं होगा। नीता अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक, बी-टाउन की दीवाज मनीष की डिजाइनर ड्रेसेज में नजर आई चलिए आपको कुछ बेस्ट ड्रेसेज आपको दिखाते हैं।

1. नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट के दौरान  मनीष की यैलो बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ नीता ने ग्रीन कलर का हैवी नेकलेस और बाकी ज्वैलरी पहनी थी। नीता की साड़ियां वैसे ही बहुत सुंदर होती हैं लेकिन ये साड़ी तो सच में बहुत ही ग्रैसफुल लग रही थी।

PunjabKesari

2. इसी इवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर भी मनीष की ही डिजाइनर आउटफिट में नजर आई थी। जाह्नवी ने सिल्वर कलर का हैवी एम्बैलिश्ड लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने केप स्टाइल में वेलवेट मैहरून लॉन्ग कोट कैरी किया था। जाह्नवी ने रूबी और डायमंड का नेकलेस वियर किया था। मनीष मल्होत्रा की ये ड्रेस काफी हैवी थी।

3. वहीं करिश्मा और नोरा ने भी मनीष मल्होत्रा की रैड शिमरी साड़ी वियर की थी। बस करिश्मा ने शरारा कम साड़ी पहनी थी जिसके साथ मैचिंग ब्लैजर था और नोरा ने रैड रफ्फल साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज डीप क्लीवेज में काफी सेक्सी था और इसके साथ मैचिंग रफ्फल में एक केप अटैच थी।

PunjabKesari

4. कपूर फैमिली की दीवाली पार्टी में कपूर की बहू आलिया भट्ट भी मनीष के ही डिजाइनर लहंगे में दिखी थी। लहंगा बिलकुल सिंपल था लेकिन उनका दुपट्टा हैवी वर्क था। आलिया ने स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया था इसके साथ उन्होंने मेचिंग पोटली बैग कैरी किया था।

PunjabKesari

5. सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में मऩीष के ही पिंक लहंगे में नजर आई थी। लहंगे पर सिल्वर कलर की एम्ब्रायडरी थी। लहंगे के साथ दुपट्टा बहुत सुंदर था। वैसे सारा का ड्रेसअप सारा साल ही फैंस को पसंद आया।

PunjabKesari

6. परिणीति चोपड़ा ने अपने वेडिंग के खास फंक्शन्स के लिए मनीष मल्होत्रा के ही डिजाइनर आउटफिट्स में दिखी थी। परीणीति ने रिसेप्शन पर मनीष की डिजाइनर बेबी पिंक साड़ी पहनी जिसके साथ एक्ट्रा वेल दुपट्टा भी उन्होंने साइड में कैरी किया था। साड़ी पर हैवी सीक्वेंस वर्क था।

PunjabKesari

7. इस साल टिशू साड़ी का भी बहुत क्रेज देखने को मिला। जाह्नवी ने मनीष की ही लेवेंडर टिशू साड़ी पहनी थी जो उनपर खूब जंच रही थी। ऐसी हलकी फुल्की साड़ी में आप खूबसूरत भी लगते हैं और कंफर्टेबल भी रहते हैं।

PunjabKesari

8. करीना कपूर जीयो इवेंट के दौरान गोल्डन कलर के को-ओर्ड सेड सूट में नजर आई थी। इस साल को-ओर्ड सेट ड्रेसेज का भी खूब क्रेज देखने को मिला। इसके साथ करीना ने ग्रीन ज्वैलरी पहनी थी।

PunjabKesari

 9. शिल्पा भी अपनी दीवाली पार्टी में मनीष मल्होत्रा की वेलवेट मैहरून लहंगा ड्रेस में नजर आई थी। इस साल वेलवेट का खूब क्रेज देखने को मिला। शिल्पा की ये ड्रेस आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

PunjabKesari

10. कियारा अडवाणी ने भी अपनी शादी और मनीष की दीवाली पार्टी में मनीष की ही ड्रेस वियर की थी। कियारा ने शादी में पिंक लहंगा वियर किया था जबकि दीवाली पर मस्टर्ड यैलो लहंगा पहना था।

PunjabKesari

तो ये थी मनीष मल्होत्रा की वो ड्रेसेज जो इस साल बहुत पसंद की गई।

Related News