05 APRSUNDAY2026 8:27:15 AM
Nani Ma ke nuskhe

बिना मेकअप के भी दमकती है Sara की त्वचा, ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाती है मम्मी अमृता के ये नुस्खे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Sep, 2023 11:31 AM
बिना मेकअप के भी दमकती है Sara की त्वचा, ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाती है मम्मी अमृता के ये नुस्खे

एक्ट्रेस सारा अली खान की गिनती इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरती एक्ट्रेसेस में होती है। वो अपने बोल्ड और डिफरेंट लुक के लिए काफी जानी जाती हैं। सारा खूबसूरत होने के साथ-साथ अपनी मेंटली और फिजाकल फिटनेस के लिए काफी जानी जाती हैं। उनकी यह पॉजिटिव एनर्जी उन्हें और भी खूबसूरत बनाती है। उनके फैंस उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि सारा ने अपनी मां अमृता सिंह द्वारा बताए हुए ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल करती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं इनके बारे में....

PunjabKesari

ये हैं सारा अली खान के ब्यूटी टिप्स....

- सारा कहती हैं कि वो कुछ बी ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा करती हैं। एक्ट्रेस को कोलोसल मस्कारा काफी पसंद है। इसे वो ग्लोसरीन के साथ यूज करती हैं।

PunjabKesari

- एक्ट्रेस कहती हैं कि वो अपनी मां द्वारा बताए गए कई ब्यूटी टिप्स अपनाती हैं। सारा की मां हमेशा उन्हें ज्यादा पानी पीने की सलाह देती हैं। ज्यादा पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती हैं। साथ ही स्किन भी ग्लो करती है।

- एक्ट्रेस ना सिर्फ फल खाती हैं बल्कि उसे अपने फेस पर भी जरूर लगाती हैं। ऐसा करने से उनके फेस का ग्लो काफी बढ़ता है।

PunjabKesari

- खूबसूरत दिखने के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। वो हमेशा हेल्दी डाइट लेती हैं। इसके लिए वो अपनी डाइट में अंडे, हरी सब्जियां, ब्राउन राइस, मछली, चिकन लेती हैं। उन्होंने बताया कि में सीमित मात्रा में ही खाती हूं।

- हेल्दी स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें। अच्छी नींद लेने से स्ट्रेस कम होता है।

 

Related News