23 APRTUESDAY2024 9:15:14 PM
Life Style

कौन थी नेस वाडिया की दादी, पाक के संस्थापक जिन्नाह का वाडिया ग्रुप से गहरा कनैक्शन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Jul, 2020 05:15 PM
कौन थी नेस वाडिया की दादी, पाक के संस्थापक जिन्नाह का वाडिया ग्रुप से गहरा कनैक्शन

प्रीति जिंटा की एक्स लवर रह चुके नेस वाडिया के बारे में तो आप जानते ही होंगे। नेस वाडिया, भारत की एक जानी मानी हस्ती है जिनका ताल्लुक पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से है जो कि पाकिस्तान के संस्थापक थे, नेस वाडिया जिन्ना के पड़नाती हैं। दरअसल जिन्ना की बेटी डीना की शादी वाडिया खानदान में हुई थी। उन्होंने नेविल वाडिया से शादी की। दीना-नेविल के बेटे हैं, नुस्ली वाडिया और नुस्ली वाडिया के बेटे हैं नेस वाडिया।

PunjabKesari

कौन थी नेस वाडिया की दादी?

दीना वाडिया की मां रतनबाई पेटिट, एक पेटिट परिवार से थी और जिन्ना की दूसरी पत्नी, शादी के बाद पारसी फैमिली से संबंध रखने वाली रतनबाई को इस्लाम धर्म में मरियम जिन्ना का नाम मिला।  जल्द ही मरियम और जिन्ना एक दूसरे से अलग हो गए। भले ही अलग हुए लेकिन दोनों के बीच कड़वाहट नहीं आई। जिन्ना ने दोबारा शादी नहीं की ऐसा कहा जाता है कि जिन्ना अपनी पूरी जिंदगी में सार्वजनिक रूप से केवल दो बार रोते देखे गए एक बार पत्नी के निधन पर और दूसरी बार पाकिस्तान जाने से पहले आखिरी बार उसकी कब्र पर जाकर। मरियम का महज 29 साल की उम्र में देहांत हो गया। दोनों की इकलौती संतान डीना जिन्ना थी जिनका जन्म 1919 में 14-15 अगस्त की रात हुआ था। 

पाकिस्‍तान के संस्‍थापक थे उनके पिता

जब 1947 में भारत का विभाजन हुआ तो जिन्ना की अपनी इकलौती संतान ने भारत का नागरिक बनना स्‍वीकार किया। यह जानकर लोगों को हैरानी होती है कि जिसके पिता पाकिस्‍तान के संस्‍थापक रहे, उनकी ही बेटी ने पाकिस्तान ना जाकर भारत रहने का ही फैसला किया।

PunjabKesari

बिजनेसमेन नेविल वाडिया से की शादी

बता दें कि डीना ने अपने पिता के खिलाफ जाकर बॉम्बे के पारसी बिजनेसमेन नेविल वाडिया से शादी की थी। किताब के अनुसार, दरअसल डीना ने अपने माता-पिता का ही इतिहास दोहराया। जैसे डीना की मां ने परिवार के खिलाफ जाकर जिन्ना से शादी की वैसे ही डीना ने पिता की मर्जी के खिलाफ पारसी वाडिया परिवार के बिजनेसमेन शख्स नेविल वाडिया से शादी की। जिन्ना ने उसके बाद अपनी बेटी से कभी संपर्क नहीं किया। 1947 में देश के बंटवारे के बाद उन्होंने भारत में रहना पसंद किया और बाद में वह अमेरिका चली गईं। जिन्ना पाकिस्तान में अपने किसी वंशज को छोडे़ बिना दुनिया से रूखसत हो गए हालांकि पिता के निधन पर उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा की थी। उसके बाद 2004 में वह एक बार फिर पाकिस्तान गईं थीं। डीना और नेविल की शादी भी ज्यादा देर नहीं चली। डीना और नेविल के दो बच्चे हैं नुस्ली एन वाडिया और बेटी डियाना एन वाडिया। 

फैशन मैगज़ीन ग्लैडरैग्स की थी मालकिन

दीना के बेटे नुस्ली वाडिया, वाडिया ग्रुप के चेयरमेन हैं जिनकी मौरीन वाडिया से शादी हुई। बता दें कि मौरीन वाडिया जो फार्मर एयरहोस्टेस रह चुकी हैं वहीं वह फैशन मैगज़ीन ग्लैडरैग्स की मालकिन भी हैं। उन्होंने मैनहंट कॉंन्टेस्ट और ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल जैसे कॉम्पिटीशन्स की शुरुआत की थी और मिसेज इंडिया जैसे ब्यूटी पेजेंट भी आर्गनाइज करती हैं।  नुस्ली-मौरीन के दो बेटे हैं नेस और जहांगीर वाडिया। मौरीन उस समय भी बहुत सुर्खियों में आईं थी जब बेटे नेस वाडिया और प्रीति जिंटा को लेकर उन्होंने कहा था, 'नेस चाहे प्रीति जिंटा से शादी करे या किसी जेब्रा से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।'

PunjabKesari

नामी बिजनेसमेन लिस्ट में शामिल था नाम

बता दें कि वाडिया ग्रुप देश के नामी बिजनेसमेन लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कंपनियों में करोड़ों रुपए के टर्नओवर वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज भी शामिल है। बॉम्बे डाइंग कंपनी भी उनकी ही है। 

बता दें कि नेस वाडिया किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक होने के साथ वाडिया समूह की बांबे बर्मा ट्रेडिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं। देश की टॉप एयरलाइंस में से 'गो एयरलाइंस' वाडिया ग्रुप की है। इस कंपनी का कारोबार नेस के छोटे भाई जहांगीर वाडिया संभालते हैं। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा इस एयरलाइन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। पारसी परिवारों की मदद करने वाडिया फैमिली मुंबई में 'नौरोज़ जी नूसीरवानजी वाडिया ट्रस्ट और रुस्तोम जी नौरोज़ जी नाम से ट्रस्ट' भी चलाती है। इसके अलावा वाडिया ग्रुप में पुणे वाडिया कॉलेज, नेस वाडिया फाउंडेशन जैसे ऑर्गनाइजेशन भी शामिल हैं।

Related News