26 APRFRIDAY2024 11:51:56 PM
Life Style

इन बुरी आदतों से दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 17 Feb, 2020 02:57 PM
इन बुरी आदतों से दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड सितारों को देखकर लोग ये सोचते हैं कि ये अपनी लाईफ कल्ब व पार्टीस में जाकर कितना एंज्वॉय करते हैं लेकिन इस इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो स्मॉकिंग व ड्रिंकस से दूर तो क्या बल्कि इन चीजों को छूते तक नही है और वे इन सारी बुरी आदतों से दूर रहते है।

बॉलीवुड की दीवा व रणवीर सिंह के दिल की रानी दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और  फिटनेस के लिए तो जानी जाती है।  दीपिका अपने हेल्दी लाईफ्सटाईल के लिए इन सब चीजों से दूर रहती है। 

Image result for दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में अनिल की लाडली सोनम भी शामिल है। इंडस्ट्री में आने से पहले सोनम प्लस फिगर की थी पर रोजाना वर्कआउट से उन्होने अपनी पल्स फिगर को जीरो फिगर में बदला। सोनम अपने फैशन सेंस कि लिए हमेशा ही चर्चा में रही है। 

Image result for सोनम

इंडस्ट्री से पुराना नाता रखने वाली बिपाशा बसु भी इन बुरी आदतों से दूर रहती हैं। बिपाशा अपने बोल्ड लुक व अपनी फिटनेस के लिए हमेशा जानी जाती हैं।

Image result for बिपाशा बसु

हमारी इंडस्ट्री की योगा क्वीन शिल्पा शैटी के फिटनेस के चर्चे तो दूर दूर तक फैले हैं । शिल्पा इंडस्ट्री की वह एक्ट्रैस हैं जो 40 साल की होकर भी बेहद फिट हैं। शिल्पा योग करना नही भूलती वहीं वह  इन चीजों से दूर रहती है।

Image result for शिल्पा शैटी

 

परिणीति चोपड़ा अपने करियर के शुरूआती दिनों में अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुआ करती थी हालांकि अब इस अभिनेत्री ने अपना काफी वजन कम किया है। परिणीति भी इन हानिकारक चीजों से दूर रहती हैँ।

Image result for परिणीति चोपड़ा

इस लिस्ट में बॉलिवुड के देसी बॉयस भी शामिल है - 

सबसे पहले जिस कलाकार का नाम आता है वे हैं जॉन अब्राहम, जी हां इंडस्ट्री के देसी बॉय इन चीजों से बेहद दूरी बनाकर रखते हैं। जॉन इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से कम बल्कि अपनी फिटनेस के लिए ज्यादा पहचाने जाते हैं।

Image result for जॉन अब्राहम

 

इस लिस्ट में  बॉलीवुड के अनुशासन के गुरु अक्षय कुमार भी शामिल हैं।इस तरह की बुरी आदतों से दूर रहने वाले अक्षय लोगों को व बच्चों को भी इससे दूर रहने की सलाह देते हैं।

Image result for अक्षय कुमार

अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से लोगों के दिल में बसने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इन चीज़ों का सेवन नही करते। हालांकि उनकी बॉडी के चर्चे तो हमेशा से रहे हैं और इस बॉडी का राज उनका एथलीट व फिटनेस फरीक होना  है।

Image result for सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में शारीरिक और मानसिक दोनों रुप से फिट हैं। बिग बी जहां इस उम्र में जिम करना नही भूलते वहीं वह इन आदतों के भी सख्त खिलाफ है।

Image result for अमिताभ बच्चन

बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन भी अपने पापा की तरह इन सारी चीज़ों से दूर रहते है बेशक बिग बी की तरह अभिषेक बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का नही चला पाए पर वह खुद को हेल्दी रखने के लिए अपना काफी समय जिम में बिताते हैं।

Image result for अभिषेक बच्चन

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News