29 APRMONDAY2024 9:18:54 AM
Life Style

ये हैं दुनिया के 7 आलीशान और महंगे घर

  • Updated: 28 Mar, 2018 04:02 PM
ये हैं दुनिया के 7 आलीशान और महंगे घर

हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है। इतनी मेहनत करने के बाद भी अधिकतर लोग अपने लिए एक छोटा सा घर ही बना पाते हैं। जो उनके सपनो का महल होता है। मगर कुछ लोग एेसे भी हैं जिनका घर सच में किसी महल से कम नहीं है। उस घर में हर तरह की सुख सुविधाएं होती हैं जो किसी इंसान को चाहिए होती हैं। यह घर इतने बड़े और सुंदर होते है कि अगर वह चाहे तो उस घर में पूरे शहर को बसा लें। आज हम आपको दुनिया के एेसे ही बड़े और सबसे महंगे घरों के बारे में बताएंगे। तो आइए देखते हैं दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान घर जो नहीं है किसी महल से कम।

 

1. Buckingham Palace ( London)

PunjabKesari
बकिंघम पैलेस विश्व का सबसे महंगा और आलीशान घर है। इस घर में 52 बेडरूम, 188 कर्मचारियों के कमरे, 92 कार्यालय, 775 कमरे  78 बाथरूम हैं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घर कितना महंगा होगा। इस घर की कीमत $ 1.55 बिलियन अमेरिकन डॉलर है | यह किसी राजा का राजमहल लगता है।

 

2. Antilia( Mumbai, India)

PunjabKesari
जियो रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी का घर विश्व का दूसरा सबसे महंगा घर है। यह घर 400,000 वर्ग फुट में बना है। 27 मंजिला ऊंची इमारतों में एक है। इस घर में 1 हैलीपैड, 500 बेडरूम, 164 कारों के लिए पार्किंग है। इस घर को बनाने के लिए $ 1 बिलियन अमेरिकन डॉलर है |

 

3. Villa Leopolda (Cote D’Azure, France)

PunjabKesari
यह घर फ्रांस मे हैं। 50 एकड़ नें बने इस घर में ग्रीन हाउस , स्विमिंग पल, एक आउटडोर रसोई, हेलीपैड बना हैं। इस घर की कीमत $ 750 मिलियन अमेरिकन डॉलर है| यह देखनें में बहुत ही खूबसूरत और आलीशान है। 

 

4 . Four Fairfield Pond (Sagaponack, New York)

PunjabKesari
चौथे नंबर पर यह घर आता है। 63 एकड़ में बना यह घर देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इस घर में हर तरह की सुख सुविधाएं हैं। यह किसी राजा के राजमहल की तरह है। 

 

5 . 18-19 Kensington Palace Gardens(London)

PunjabKesari
इस घर को बनाने वाला व्यक्ति 100 सबसे अमीर लोगों में से एक है। इस घर को 55,000 वर्ग में बनाया गया है। आलीशान घर में तुर्की स्टाइल का स्नानघर और इनडोल पूल भी है। इसकी कीमत $222 मिलियन अमेरिकन डॉलर है  यानी15,11,37,60,000.00 रुपया है | हर किसी राजमहल से कम नहीं है। 

 

6 . Ellison Estate, (Woodside, California) 

PunjabKesari
यह घर 23 एकड़ में बना है। इस घर की खासियत घर का गार्डन है जिसमें हर रंग के फूल खिलते हैं। हर किसी राजमहल से कम नहीं है। इसकी कीमत $200 मिलियन अमेरिकन डॉलर है यानी इंडिया के13,62,51,00,000.00 रुपए | इतने पैसों में तो कितने लोगों के ही घर बन जाएंगे।

 

7 . Hearst Castle(San Simeon, California)

PunjabKesari
इस आलीशान घर को विलियम रैंडोल्फ हर्स्ट ने बनावाया था। इस घर में 27 बेडरूम है जो किसी राजमहल के कमरों की तरह है। इसको घर को बनाने में $191 मिलियन अमेरिकन डॉलर की लागत आई है।



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News