हर इंसान के सोने का तरीका अलग होता है। कोई सीधा तो कोई मुड कर सोता है लेकिन क्या आप जानते है सोने का तरीका इंसान के व्यक्तित्व व स्वभाव के कई राज खोलता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के नेचर के बारे में जनाना चाहते है तो उनकी सोने की पॉजिशन नोटिस करें। जी हां, गर्लफ्रेंड के सोने के तरीके आप पता लगा सकते हैं कि वह कैसी हो और उसकी आपके साथ निभ पाएंगी भी या नहीं। चलिए जानते हैं लड़कियों के सोने के तरीके से उनका नेचर।
सीधे सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां सीधे यानी बिना हाथ-पैर मोड़े सोती है, वो थोड़ी साधारण स्वभाव वाली होती है। जीवन में पार्टनर के साथ संतुलन बनाकर चलने में यकीन रखती हैं। मगर इनकी पार्टनर को लेकर च्वाइस थोड़ी अलग होती हैं क्योंकि इस तरह सोने वाली लड़कियों को डोमिनेटिंग स्वभाव वाले लड़के पसंद आते है।
उल्टा होकर सोने वाली लड़कियां
अधिकतर लड़कियों को उल्टा सोने की आदत होती हैं लेकिन आप उनके सोने के तरीके से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बड़े-बड़े सपने देखने वाली होती हैं। इन्हें ढेर सारे सपने संजोना पसंद होती हैं। अपने लाइफ पार्टनर से यह काफी अपेक्षाएं रखती हैं और उनसे अपनी इच्छा को जाहिर भी करती हैं। जैसे वो पार्टनर के प्रति कुछ अपेक्षाएं रखती है, वैसे ही वो पार्टनर की इच्छाएं भी पूरा करना चाहती हैं।
सीने पर हाथ रख सोने वाली लड़कियां
ऐसी कई लड़कियां हैं जो सोती तो सीधा लेकिन सीने पर हाथ जरूर रखती हैं। दरअसल, इस तरह सोने वाली लड़कियां अपने से ज्यादा दोस्तों और परिवार वालों की खुशियों का ध्यान रखती हैं। जरूर पड़ने पर ये लड़कियां पार्टनर या परिवार की खुशी के लिए अपने सपनों को भी भूल जाती हैं, इस इनपर आप आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं।
बाईं तरफ करवट लेकर सोने वाली
अगर आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी बाईं तरफ करवट लेकर सोती हैं तो आप काफी लक्की हैं क्योंकि इनका बोलने-चालने का तरीका काफी अच्छा होता हैं। खुद को दूसरों के मुताबिक ढालने वाली इन लड़कियों को लीडरशिप गुणों वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।
टॉय को पकड़कर सोने वाली लड़कियां
अगर आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी को टॉय यानी टेडी को पकड़कर कर सोने वाली लड़कियां स्वभाव से काफी चंचल होती हैं, लेकिन यह सोते समय डरती भी काफी हैं। बात उनकी लाइफ पार्टनर को लेकर पसंद की करें तो इस तरह सोने वाली लड़कियां ज्यादातर केयरिंग पार्टनर चुनती हैं क्योंकि इन्हें हर वक्त किसी के साथ की जरूरत महसूस होती रही हैं जो पार्टनर के जरिए पूरी होती हैं।
पैर फैला कर सोने वाली लड़कियां
इस पॉजिशन में सोने वाली लड़कियां फैसले लेने में काफी लापरवाह होती है लेकिन पार्टनर के प्रति हमेशा वफादार रहती हैं। यह दोस्ती को सबसे ज्यादा अहमियत देती हैं, इनके इसी गुण के कारण इनके दोस्त भी जल्दी बना जाते हैं। यह दूसरों की समस्याओं को तो ध्यान से सुनन पसंद करती हैं लेकिन इन्हें रोक-टोक करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते है।
तकिए पर हाथ रख सोने वाली लड़कियां
अधिकतर लड़कियां ऐसी होती हैं जिनको तकिए पर हाथ रखकर सोने की आदत होती हैं। तकिए पर सिर और हाथ टिकाकर सोने वाली लड़कियां जल्दी हर किसी बातों में या उनपर भरोसा कर लेती हैं। अपनी इसी बुरी आदत के कारण इन्हें अक्सर धोखा भी खाना पड़ जाता है।
सामने हाथ फैलाकर सोने वाली लड़कियां
इस पॉजिशन में लड़कियां सोती तो बाईं तरफ करवट लेकर है लेकिन उनके हाथ सामने की तरफ फैले होते है। स्टडी के मुताबिक, इस तरह सोने वाली लड़कियां बहुत ही खुले विचारों वाली होती हैं। हालांकि कई बार यह आपको संदेह भरी व सनकी भी लग सकती हैं लेकिन यह एक बार कुछ भी तय कर ले तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।