27 APRSATURDAY2024 2:44:18 AM
Life Style

टीवी की वो एक्ट्रेस जिन्होंने सिंगल मदर बनकर की बच्चों की परवरिश

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Oct, 2018 02:30 PM
टीवी की वो एक्ट्रेस जिन्होंने सिंगल मदर बनकर की बच्चों की परवरिश

मां बच्चों के लिए भगवान का दूसरा रूप होती है। वह बिना कहे अपने लाडले की बात समझ जाती है। जितना प्यार एक औरत अपने बच्चे से करती है शायद ही इतना लगाव उसे किसी ओर से होता होगा। चाहे वह खुद उदास और मायूस क्यों ना हो मगर अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए मां कुछ भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं अपने लाडले की परवरिश करने के लिए उसे किसी और की जरूरत नहीं होती।  आज हम आपको टीवी की कुछ एेसी ही मदर्स के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रहीं हैं। 


 

1. श्वेता तिवारी

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मौहताज नही हैं। उन्होंने बिना किसी की हैल्प से अपने दम पर एक एेसा मुकाम हासिल किसी है जिसको नई एक्ट्रेस हासिल करना चाहती हैं। उनकी प्रफौशनल लाइफ तो बहुत बढ़िया रही मगर उनकी पर्सनल लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं रही। वह कई साल सिंगल मदर रही हैं। नवंबर 2016 में वे बेटे रेयांश की मां बनी। रेयांश श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली और उनकी संतान है। वैसे, श्वेता पहले से 16 साल की बेटी पलक की मां हैं, जो उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में राजा से तलाक के बाद उन्होंने 6 साल तक पलक की परवरिश सिंगल मदर बनकर की। बता दें, श्वेता ने 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। अब पलक श्वेता और अभिनव के साथ ही रहती हैं।


2. जूही परमार

PunjabKesari
'कुमकुम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली जूही परमार ने हाल में अपने पति सचिन को तलाक दिया है। सचिन से अलग होने के बाद वह जूही अपनी बेटी की अकेले ही देखभाल कर रही है। 


3. उर्वशी ढोलकिया 

PunjabKesari
'कोमोलिका' के किरदार में उर्वशी को लोगों ने खुब पसंद किया। उन्होंने अपने दम पर इस टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आपको बता दें, उनकी शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी और 17वें साल में वे मां बन गई थीं। मगर उन्होंने शादी के डेढ़ साल बाद ही अपने पति को तलाक दे दिया था। पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल अकेले ही की। 


4. काम्या पंजाबी 

PunjabKesari
काम्या पंजाबी टीवी की दुनिया की जान हैं। आजतक उन्होंने कई टीवी सीरियिल में काम किया है। पति बंटी नेगी को तलाक देने के बाद काम्या अकेले ही अपनी बेटी आरा की परवरिश की है।  
 

5. मानिनी मिश्रा 

PunjabKesari
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मानिनी मिश्रा ने 2004 में माहिर से दूसरी शादी की थी। मगर बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि मानिनी मिश्रा की पहली शादी से एक बेटी भी है। माहिर से दूसरी शादी करने से पहले वह अकेले ही अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News