20 APRSATURDAY2024 2:50:25 AM
Life Style

कम ब्रेस्ट नहीं है शर्म की बात, जानिए कम शेप के 5 बड़े फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Aug, 2019 04:57 PM
कम ब्रेस्ट नहीं है शर्म की बात, जानिए कम शेप के 5 बड़े फायदे

ब्यूटी के कई ऐसे पैमाने है, जिसके आधार पर लड़कियों की खूबसूरती को जज किया जाता है। उन्हीं में से एक हैं ब्रेस्ट साइज। दरअसल, जिन लड़कियों के ब्रेस्ट बड़े व सुड़ौल होते हैं उन्हें परफेक्ट फिगर वाली महिला माना जाता है। वहीं फ्लैट ब्रेस्ट वाली लड़कियों को कई तरह की अलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण कई लड़कियां शर्मिंदगी भी महसूस करती है लेकिन असल में फ्लैट ब्रेस्ट होना कोई शर्म की बात नहीं है क्योंकि इससे आपको कई फायदे मिलते हैं।

 

चलिए आज हम आपको कम ब्रेस्ट शेप होने के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसके बाद आपको भी कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होगी।

नहीं होती ब्रेस्‍ट सैगिंग की समस्‍या

ब्रेस्ट में सैगिंग या रिंकल्स के मेजरमेंट को टॉसिस भी कहा जाता है। ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या खराब फिटिंग वाली ब्रा पहनने, वजन घटाने, बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी या मेडिकल कंडीशन के कारण होती है। इससे ब्रेस्ट की लचीलापन और कसावट खत्म हो जाती है। मगर जिन लड़कियों की ब्रेस्ट शेप कम होती हैं उन्हें इस समस्या सामना नहीं करना पड़ता।

PunjabKesari

नजर आती है पतली

जिन लड़कियों की ब्रेस्ट शेप कम होती हैं वो नेचुरल पतली लगती है, फिर चाहे वजन जितना भी बढ़ जाए। अगर आप भी अपनी शेप को लेकर शर्मिंदगी महसूस करती हैं तो इसे जाने के बाद आपको किसी भी तरह का अफसोस नहीं होगा।

ब्रा चुनते वक्‍त भी नहीं होती परेशानी

जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं उन्हें ब्रा लेते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि कम शेप वाली महिलाएं आसानी से कम साइड वाली ब्रा ले सकती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाओं पर बिना कप के भी कोई भी ब्रा परफेक्टली फिट हो जाती है।

PunjabKesari

आप बिना ब्रा के घूम सकती है

बहुत-सी ऐसी लड़कियां होती है, जिन्हें घर में ब्रा पहनना पसंद नहीं होता लेकिन ब्रेस्ट हैवी होने के कारण उन्हें इसे पहनना ही पड़ता है क्योंकि इसके बिना शेप अच्छी नहीं लगती। मगर फ्लेट ब्रेस्ट वाली लड़कियों के साथ यह दिक्‍कतें नहीं होती है क्योंकि वो आसानी से बिना ब्रा के घूम सकती है।

फिटिंग वाली ड्रेसेज भी लगती है अच्छी

जिन लड़कियों की ब्रेस्ट हैवी होती है उन्हें कपड़े चूज करते समय काफी सोचना पड़ता है क्योंकि फिटिंग की ड्रेस उनपर अच्छी नहीं लगता। मगर फ्लेट शेप वाली महिलाएं आराम से अपनी पसंद की फिटिंग ड्रेस पहन सकती हैं। उन्हें कपड़े खरीदते समय ज्यादा सोचना नहीं पड़ता।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News