26 APRFRIDAY2024 12:44:02 PM
Life Style

Father’s Day Special: जानिए हर साल क्‍यों मनाया जाता है यह दिन

  • Updated: 17 Jun, 2018 12:50 PM
Father’s Day Special: जानिए हर साल क्‍यों मनाया जाता है यह दिन

पिता का अपने बच्चों की परवरिश और जिंदगी में बेहद अहम योगदान होता है। इस योगदान के महत्व को पहचानने और पिता को सम्मान देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में फादर्स डे डिफरेंट तरीकों से मनाया जाता है। फादर्स डे हर देश के हिसाब से अलग अलग तारीखों को मनाया जाता है लेकिन भारत में इसे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कैसे हुई। आज फादर्स डे को मौके पर हम आपको बताएंगे कि इस दिन कि शुरूआत कैसे हुई और इसे क्यों मनाया जाता है।
 

कब मनाया जाता है फादर्स डे?
हर साल जून के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया जाता है। कुछ देशों में इस अलग-अलग तारीख पर भी मनाया जाता है। 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। इस दिन के इतिहास को लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी
 

क्या है फादर्स डे के पीछे की कहानी?
1966 से मनाए जाने वाले इस दिन को करीब 108 देशों के लोग सेलिब्रेट करते हैं। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था।
 

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर, 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री के बड़े हादसे में 362 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद करीब 1000 बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। तब बच्चों की ओर से पिता को सम्मान देने के लिए ग्रेस गोल्डन क्लेटन नाम की महिला ने 5 जुलाई को फादर्स डे के रूप में मनाया था।
 

यह कहानी भी है प्रचलित
अमेरिकी न्यूज साइट अनुसार, फादर्स डे से जुड़ी एक और कहानी भी काफी फेमस है। यह अमेरिका में रहने वाली सोनोरा डॉड से जुड़ी हुई है, जो कि पिता की पांच संतानों में से एक थी। साल 1910 में उन्होंने पिताओं के सम्मान को लेकर छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई। आगे चलकर अमेरिका में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में पहचान दी गई।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News