26 APRFRIDAY2024 4:29:36 PM
Life Style

अर्जुन ने किया परिणीति को प्रपोज तो फैंस बोले 'परफैक्ट कपल'

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2018 10:17 AM
अर्जुन ने किया परिणीति को प्रपोज तो फैंस बोले 'परफैक्ट कपल'

वैसे तो परिणीति चोपड़ा, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में है। वहीं कही न कहीं एक्टर अर्जुन कपूर भी अपने दिल में परिणीति के लिए खास जगह रखते है। ऐसे हम नहीं बल्कि उन्हीं के एक सोशल मीडिया कमेंट से जाहिर हुआ।
 

 

- अर्जुन की दादी को पसंद परिणीति

एक इंटरव्यू में अर्जुन खुलासा कर चुके हैं कि उनकी दादी परिणीति चोपड़ा को काफी पसंद करती हैं और अर्जुन के लिए उन्हें परफेक्ट मानती हैं। अब अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया का सहारा लेकर परिणीति को प्रपोज कर दिया है।


 
- सोशल मीडिया पर परिणीति को मिला प्रपोजल
इन दिनों परिणीति और अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म प्रमोशन के दौरान परिणीति के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर किया जिसकी कैप्शन में उन्होंने परिणीति को टैग करते हुए पूछा-'परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो।' वहीं परिणीति ने जवाब में कहा, 'ओहो... मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है। मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है।' 

PunjabKesari

- फिल्म की को-स्टार से अर्जुन ने किया सवाल
इससे पहले आप कुछ और समझते तो आपको बता दें कि अर्जुन ने मजाक के तौर पर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की अपनी को-स्टार परिणीति से यह सवाल किया था। वहीं परिणीति ने भी इसपर मजेदार जवाब दिया। 

PunjabKesari

- फैंस को खूब पसंद है अर्जुन-परिणीति की जोड़ी
खैर, फैंस को फिल्म में इनकी जोड़ी खूब पसंद है। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं।' वहीं किसी ने इनकी केमिस्ट्री बेस्ट बताई। किसी ने तो लिखा कि  '... परिणीति हम जानते हैं कि आप अर्जुन को पसंद करती हैं।' अब इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि इनकी जोड़ी फैंस को कितनी पसंद है। 


 

Related News