26 APRFRIDAY2024 6:18:35 PM
Life Style

वो 6 भारतीय हीरोइनें जिनका विदेशी लड़के के लिए धड़का दिल!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 21 Aug, 2018 11:25 AM
वो 6 भारतीय हीरोइनें जिनका विदेशी लड़के के लिए धड़का दिल!

कहते है कि प्यार की कोई हद नहीं होती। फिर वो इंसान उससे सात समुद्र पार ही क्यो न हो। जिसके साथ प्यार हो वो ही परफैक्ट मिस्टर बन जाए तो इससे बड़ी लक की बात क्या होगी। ऐसी ही कहानी है हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अदाकाराओं की जो विदेशी लड़कों को अपना दिल दे बैठी। चलिए जानते है उन भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें चुना विदेशी लाइफपार्टनर। 

 

1. प्रियंका चोपड़ा 
भले ही प्रियंका का अफेयर कई लड़कों से रहा हो लेकिन अमेरिकन सिंगर निक जोनस के लिए उनका दिल ऐसा धड़का कि बात सगाई तक पहुंच गई। दोनों की उम्र और कल्चर में काफी फासला हो लेकिन इश्क के आगे किसी की नहीं चलती। 

 

2. तापसी पन्नू 
तापसी पन्नु के बारे में तो सभी जानते है लेकिन यह बात कम लोग ही जानते है कि वो बैडमिंटन प्लेयर मथायस बो को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई और बात प्यार तक पहुंच गई। 

 

3. प्रीति जिंटा 
प्रीति जिंटा ने अपने सपनों का राजकुमार जीन गुडइनफ को चुना जो अमेरिका के रहने वाले है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से शेयर करना पसंद नहीं करते। शायद यही वजह कि यह ज्यादा चर्चा में भी नहीं रहते। 

 

4. इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का ट्रिप करते ही रहते हैं। 

 

5. श्रुति हसन 
सुपरहिट एक्ट्रैस श्रुति हसन का दिल भी विदेशी लड़के के लिए धड़का। इस टाइम वो ब्रिटिश थियटर एक्टर माइकल कोर्सेल को डेट करते रहे। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई जिसके बाद इनके बीच इश्क का जुनून सवार हो गया। 

 

6. राधिका आप्टे 
कम लोग ही जानते होंगे कि राधिका आप्टे शादीशुदा हैं। राधिका आप्टे की शादी भी विदेशी लड़के बेनेडिक्ट से हुई। दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे और शादी का फैसला कर लिया। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News