30 APRTUESDAY2024 2:31:15 PM
Nari

इन फलों के बीज भी हैं काफी फायदेमंद! (Pics)

  • Updated: 29 Sep, 2016 08:27 PM
इन फलों के बीज भी हैं काफी फायदेमंद! (Pics)

सेहतमंद रहने के लिए हम कई फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं। फलों में काफी पौष्टिक तत्व होते है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। फलों का सेवन हम कई तरह से करते है लेकिन क्या आप जानते है कि इनके बीज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी होते है। जी हां, फलों के बीजों भी काफी लाभदायक होते है। आइए जानें इनके फायदे।

1. आम के बीज

आम के बीजों को सुखाकर इसका पाऊडर बना लें। कब्ज होने पर इसका सेवन सुबह-शाम पानी के साथ करें। इससे आराम मिलेगा

2. कटहल के बीज

कटहल के बीज पौष्टिक होते है। यह वजन बढ़ाने में सहायक होते है। 5-6 बीज रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। इसे खाने से भूख बढ़ती है।

3. इमली के बीज

कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्यादा खून बहने की शिकायत होती है। इमली के बीजों को पीसकर उसका पाऊडर बना लें। मासिक धर्म के दौरान पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको इस समस्या से निजात मिलेगा।

4. तरबूज के बीज

तरबूज के बीजों को छिलकर खाने से वजन बढ़ता है। इसका सेवन आप पानी या दूध के साथ कर सकते है। 

5. अनार के बीज

अनार के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने से वजन कम होता है।

Related News