26 APRFRIDAY2024 10:23:21 AM
Nari

चीन में बना दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर(Pics)

  • Updated: 17 Oct, 2016 05:30 PM
चीन में बना दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर(Pics)

चीन ऊंची-ऊंची इमारतों और ब्रिज के कारण दुनिया भर में मशहूर है। चीन ने एक ऐसा ही अनोखा एस्कलेटर  ह्यूबेई प्रांत के एंशी शहर में बनाया है जो दुनिया का अब तक का सबसे लंबा एस्कलेटर माना जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि 1 घंटे में 7300 लोगों को पहाड़ से नीचे ला सकता है। 



आपने अब तक होटल,मॉल और मैटरो स्टेशन जैसी जगहोें पर इस तरह के एस्कलेटर को देखा होगा लेकिन इसको पहाड पर बनाया गया है और यह आधा किलोमीटर से भी लंबा है। इस एस्कलेटर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 



इस आधे कि.मी में बने एस्कलेटर से एक घंटे में 7300 लोगों को पहाड़ से नीचे लाया जाता है। चीन में बनाए गए इस  एस्कलेटर की सारी दुनिया में चर्चा है और लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
 

Related News