26 APRFRIDAY2024 3:20:59 PM
Nari

दुनिया के ये 5 Mystry place, जिनका नहीं खुला कभी राज

  • Updated: 04 May, 2017 06:08 PM
दुनिया के ये 5 Mystry place, जिनका नहीं खुला कभी राज

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया में कई ऐसी जगहें जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। कई जगहों के रहस्य तो सुलझा लिए गए हैं लेकिन कुछ के बारे में वैज्ञानिक अभी जांच कर रहे हैं। इनमें से कुछ जगह तो लोगों के घूमने के लिए हिल स्टेशन बन चुकी हैं। आइए जानिए कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में 

1. अंटार्कटिका
PunjabKesari
अंटार्कटिका ग्लेशियर में एक जगह ऐसी भी है जहां लाल रंग का झरना बहता है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि झरने में से खून बह रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जगह बर्फ के नीचे लौह तत्व अधिक मात्रा में है जो पानी को लाल रंग देता है। 

2. मॉन्कटन, न्यू ब्रंसविक
PunjabKesari
इस जगह को 'मैगनेटिक हिल' भी कहा जाता है क्योंकि यहां गाड़ी को चलाने के लिए उसे 'स्टार्ट' करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। जिसकी जांच के बारे में वैज्ञानिक अभी तक पता लगा रहे हैं।

3. सरट्से, आइसलैंड
PunjabKesari
यह आइसलैंड किसी रहस्य से कम नहीं है। 1963 से पहले इस आइलैंड का अस्तित्व ही नहीं था। इसी साल यहां पर पानी के अंदर एक ज्वालामुखी फटा और 1967 तक लगातार विस्फोट होते रहे। इस ज्वालामुखी के बंद होने पर यहां एक आइलैंड बाकी रह गया।

4. मोराकी पत्थर, न्यूजीलैंड
PunjabKesari
न्यूजीलैंड के 'ईस्ट कोस्ट' में स्थित 'कोहे बीच' पर 12-12 फीट के पत्थरों का ढेर लगा है जो किसी अजूबे से कम नहीं है। यह पत्थर देखने में सीप और मोती की तरह लगते हैं। इनका निर्माण किसी ठोस चीज के चारों और समुुद्री रेत के जमने के कारण हुआ।

5. लोंगयेरब्येन, नार्वे
PunjabKesari
आकर्टिक सागर के ग्रीनलैंड में नार्वे द्वीप है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां 20 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरत अस्त नहीं होता। 

Related News