26 APRFRIDAY2024 11:45:55 PM
Nari

यह है दुनिया का सबसे सस्ता होटल(Pix)

  • Updated: 08 Nov, 2016 10:31 AM
यह है दुनिया का सबसे सस्ता होटल(Pix)

दुनियाभर में कई होटल्स है जो किसी न किसी वजह के कारण जाने जाते है। आप भी एेसी कई होटलों के बारे में जानते होंगे लेकिन आज हम आपको एक एेसे होटल के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया का सबसे सस्ता होटल है। जी हां, इस होटल का किराया सिर्फ 26 रुपए है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बहने वाली नदी बुरीगंगा में तैरते इस होटल में एक व्यक्ति का किराया मात्र 26 रुपए है। 


इस 60 साल पुराने होटल में किसी भी टूरिस्ट का रूक पाना बेहद ही मुश्किल है क्योंकि यहां पर रहने के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। यहां पर आपको अन्य लोगों के साथ अपना बिस्तर शेयर करना पड़ेगा। कहते हैं यहां पर एक लम्बे से बेड पर एक साथ 17 लोग सोते है। पांच बोटों से मिलकर बने इस होटल में कुल 48 कमरे है। इस होटल में न तो कोई टीवी है और न ही डाइनिंग एरिया। यहां पर हर कस्टमर को एक लॉकर दे दिया जाता है ताकि वो उसमें अपने सामान को सुरक्षित रख सकें। यहां पर आपको नहाने के लिए नदी के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके अलावा यहां पर पीने के लिए फ्रेश वाटर और टॉयलेट की व्यवस्था है। यहां पर आपको  खाना खाने के लिए बाहर जाना पड़ेगा हांलाकि आप इस होटल में तीन महीनों से ज्यादा रूक नहीं सकते।

Related News