26 APRFRIDAY2024 7:21:07 PM
Nari

अगर आपको भी Love Bites पसंद है तो जरूर पढ़ें ये खबर

  • Updated: 14 Dec, 2017 01:17 PM
अगर आपको भी Love Bites पसंद है तो जरूर पढ़ें ये खबर

लव बाईट नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। ये निशान शरीर पर तब उभरते हैं, जब ज्यादा जोर से शरीर के किसी अंग पर किस या बाईट किया जाए। पार्टनर के साथ इंटिमेट होते समय लव बाइट्स देना आम बात है।लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। 2011 में न्यूज़ीलैंड की 44 साल की एक महिला काे लव बाइट की वजह से बाएं हाथ में पैरलाइज़ हो गया था। अाज हम अापकाे एेसी 4 वजहें बता रहे हैं कि क्यों Love Bites अापके लिए खतरनाक हो सकती है। 
PunjabKesari
1) ओरल हर्पीस वायरस
अगर आपके पार्टनर को ओरल हर्पीस है और ऐसे में वो आपको लव बाइट देता है तो आपकी स्किन में ये वायरस फैल सकता है। इस वायरस में मुंह के आस-पास जैसे होंठो, जीभ, दांतों के पास और अंदर गालों की तरफ घाव होते हैं। इसलिए जिस किसी शख्स काे भी ये वायरस हाे, उसे लव बाइट देना अवॉइड करना चाहिए। 

2) आयरन की कमी
अगर आपकी डाइट में आयरन की कमी है तो आपके बहुत जल्दी लव बाइट का निशान छप जाता है, जिसका कोई इलाज नहीं है। एनीमिया से बचने के लिए बस अपनी डाइट में पत्तेदार साग शामिल करें।

3) हमेशा के लिए निशान
एेसे लोग जिनकी स्किन ज्यादा सफेद होती है, उनके लिए लव बाइट खतरनाक हो सकती है। इस वजह से स्किन पर कुछ दिन या हमेशा के निशान रह सकते हैं।

फैशन हो या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News