26 APRFRIDAY2024 12:38:12 PM
Nari

चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा!

  • Updated: 15 Apr, 2017 12:38 PM
चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा!

पंजाब केसरी(ब्यूटी): गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या आम देखने को मिलती है। इस परेशानी का सामना सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी करना पड़ता है। स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए जरूरी नहीं कि महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएं। कुछ घरेलू उपायों से भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है। तरबूज स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके फेसपैक को चेहरे पर लगाने से गंदगी दूर होती है। तो आइए जानें तरबूज के फेसपैक और इसके फायदे।

- तरबूज और दही
पर्याप्त मात्रा में तरबूज के रस और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि यह अच्छे से मिक्स हो जाएं। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे टैनिंग दूर होगी।

- तरबूज और शहद 
शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। तरबूज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने से आपको खुद फर्क नजर आएगा।

- तरबूज और दूध
चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए दूध बहुत फायदेमंद है। तरबूज के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

- तरबूज और खीरा
खीरा चेहरे को ठंडक प्रदान करता है। तरबूज और खीरे का फेसपैक चेहरे पर लगाएं। यह एक सन्सक्रीम की तरह काम करता है। 

Related News