26 APRFRIDAY2024 2:28:27 PM
Nari

नाभि में लगाएं ये अलग-अलग चीजें, सबका मिलेगा अपना ही फायदा

  • Updated: 29 Apr, 2017 03:16 PM
नाभि में लगाएं ये अलग-अलग चीजें, सबका मिलेगा अपना ही फायदा

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे हो जाते हैं जिससे बचने के लिए महिलाएं कई तरह के महंगे फेस पैक और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे कई बार स्किन को नुक्सान पहुंचता है। ऐसे में एक सिंपल घरेलू उपचार करके चेहरे को ही नहीं सेहत को भी काफी फायदा मिल सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले नाभि में तेल लगाएं जिससे कई समस्याएं ठीक होती हैं। आइए जानिए नाभि पर किन चीजों को लगाने से शरीर को कौन से फायदे होते हैं।


1. नीम का तेल
PunjabKesari

नाभि में नीम का तेल लगाने से चेहरे के कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। रोजाना रात को सोने से पहले नाभि पर यह तेल जरूर लगाएं।

2. बादाम का तेल
PunjabKesari

चेहरे की रंगत निखारने और चमक लाने के लिए नाभि पर बादाम का तेल लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से बहुत जल्दी स्किन पर असर दिखने लगेगा।

3. सरसों का तेल
PunjabKesari

कई महिलाओं के होंठ फट जाते हैं। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से यह और खराब हो जाते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाएं जिससे 1-2 दिन में ही होंठ मुलायम और सुंदर हो जाएंगे।

4. नारियल तेल
PunjabKesari

जिन महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या होती है उन्हें नाभि पर नारियल तेल या जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनमें मां बनने के चांस बढ़ जाएंगे।

5. ब्रांडी
ब्रांडी का इस्तेमाल ज्यादातर मर्द नशे के लिए करते हैं लेकिन इससे शरीर को भी कई फायदे मिल सकते हैं। पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या होती है। ऐसे में कॉटन को ब्रांडी में भिगोकर नाभि पर लगाने से फायदा होता है।

6. मक्खन
स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए गाय के दूध से बने मक्खन को नाभि पर लगाएं जिससे बहुत जल्दी मक्खन जैसी स्किन ही मिलेगी।


 

Related News