आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल से केवल लड़किया ही नहीं लड़के भी परेशान हैं। यह चेहरे की ब्यूटी को खराब कर देते हैं। डार्क सर्कल पड़ने का कारण नजर कमजोर होना, पूरी नींद न लेना या फिर ज्यादा देर कंप्यूटर पर काम करना हो सकता है। लड़कियां इसे छुपाने के लिए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती है जो सिर्फ थोड़ी देर के लिए ही काम करते हैं। अगर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बहुत काम के हैं।
1. टमाटर का पेस्ट
इस पेस्ट को तैयार करने के लिए कटोरी में टमाटर का रस, नींबू का रस, चुटकी बेसन और हल्दी लेकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए डार्क सर्कल पर लगाएं और बाद में धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 3 बार करें।
2. आलू के स्लाइस
डार्क सर्कल के लिए आलू के स्लाइस बहुत असरदार और आसान उपाय है। इसे आंखो पर रखने से पहले चेहरे को पानी से धो लें और बाद 20 से 25 मिनट तक आंखों पर रखें और बाद में आंखो को साफ करें।
3. बादाम का तेल
इस समस्या सेे निजात दिलाने में बादाम का तेल भी काफी फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तेल को कुछ मिनटों के लिए आंखों पर लगा रहने दें और बाद 10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
4. गुलाब जल
गुलाब जल केवल चेहरे को साफ करने के लिए ही नही डार्क सर्कल से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे प्रयोग में लाने के लिए गुलाब जल में भिगोई हुई रूई को आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें।
5. चायपत्ती का पानी
चायपत्ती को पानी में डाल कर उबाल लें और फिर छान कर ठंडा होने दें। इसके बाद रूई को इसमें भिगो कर डार्क सर्कल पर लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
6. शहद और बादाम का तेल
शहद में बादाम का तेल अच्छी तरह से मिला लें। इसे डार्क सर्कल पर पूरी रात लगा रहने दें और सुबह पानी से धो लें। इसे लगातार रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ दिनों में डार्क सर्कल हट जाएंगे।
7. पुदीने की पत्तियां
इस नुस्खें को इस्तेमाल करने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और पानी से धो कर साफ करें।
8. संतरे का रस और ग्िलसरीन
संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे हर आंखों के आस पास लगाएं। यह बहुत असरदायी उपाय है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP