26 APRFRIDAY2024 5:37:56 PM
Nari

क्या आप भी अजीबोगरीब अजूबे देखने की तमन्ना रखते है? तो घूम आए ये शहर

  • Updated: 12 Aug, 2017 05:32 PM
क्या आप भी अजीबोगरीब अजूबे देखने की तमन्ना रखते है? तो घूम आए ये शहर

दुनिया काफी बड़ी और खूबसूरत है। इतना ही नहीं, कई स्थान ऐसे है जो अपने अनोखे अजूबे के कारण दूनिया भर में मशहूर है। इनकी खासियत को देखर यहां हर वक्त टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप भी घूमने-फिरने का शौक रखते है तो हम आपको 4 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जो किसी अजूबे से कम नहीं है। अगर टूरिस्टों की बात करें तो यहां हर साल टूरिस्ट घूमने आते है। 


1. यूनेसुन स्पा रिसॉर्ट, हकोने, जापान

PunjabKesari
यहां हर साल 12 दिन का रेडवाइन उत्सव होता है। लोग रेड वान से भरे पूल में  नहाते है। लोगों का मानना है कि रेडवाइन में नहाने से त्वचा फिर से जवां हो उठती है। 

2. गम वॉल, सिएटल, अमेरिका

PunjabKesari
अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित गम वॉल च्यूंगम से ढकी पड़ी है। लोग गम के जरिए दीवार पर कई डिजाइन बनाते है। 1993 में दीवार पर  च्यूंगम चिपकाने की शुरुआत हुई। तभी से यहां आने वाले लोग इस जगहों पर च्यूंगम जरूर चिपका कर जाते है।  

3.बिग लॉब्स्टर, किंग्स्टन एसई, ऑस्ट्रेलिया

PunjabKesari
56 फुट बिग लॉब्स्टर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। दरअसल, 1979 में इसे समुद्री भोजन के प्रचार के लिए बनाया गया था। आज है पर्यटकों को ऑस्ट्रेलियाई रेस्तरां में आने के लिए लुभाता।  

4.मोनिनियर अंडरवॉटर स्कल्पचर पार्क, मेक्सिको

PunjabKesari
यह दुनिया का पहला अंडरवॉटर पार्क है। पानी के अंदर यह नकली दुनिया बेहद मजेदार है। पानी के अंदर रखी खूबसूरत मूर्तियों को जेसन डीकेयर्स ने बनाया है।

Related News