26 APRFRIDAY2024 10:29:45 AM
Nari

जांघों की चर्बी को करना है कम तो पीएं ये 5 असरदार ड्रिंक्स

  • Updated: 13 Jun, 2017 03:34 PM
जांघों की चर्बी को करना है कम तो पीएं ये 5 असरदार ड्रिंक्स

पंजाब केसरी(सेहत) : जांघ शरीर का एक एेसा हिस्सा है जहां फैट जल्दी जमा होता है। महिलाओं में पेट और जांघों के आस-पास वसा जमा होना शुरु हो जाती है। इसे खत्म करना एक चुनौती का काम है। आपके लिए अपने पसंद के कपड़े पहनना भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू ड्रिंक्स बताएंगे जो कि इस फैट को कम करने में सहायक होंगें।


1. खीरे का रस
जो लोग डाइटिंग पर हैं उन्हें खीरे का प्रयोग जरुर करना चाहिए। इसके रस में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका रस पीने से जांघों की फैट कम होती है। इसका इस्तेमाल नियमित रुप से अपने खाने में भी करना चाहिए।

2. हल्दी का पानी
हल्दी को पानी में मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। इससे जांघों में जमा चर्बी जल्दी  कम होने लगेगी।

3. पुदीने की चाय
रोज पुदीने की चाय का सेवन करें। इसमें टी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फैट को कम करने में मददगार होते हैं।

4.लौकी का रस
इसका रस भी फैट को कम करने में मददगार होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें और मसालेदार चीजों से परहेज करें।

5. कलौंजी का पानी
कलौंजी को उबाल लें और इसका पानी पीएं। इसे पीने से जांघों का फैट कम होगा और मेहनत भी कम लगेगी। 

Related News