26 APRFRIDAY2024 1:38:37 PM
Nari

ये टिप्स बनाते हैं बच्चों को मानसिक रूप से स्ट्रांग

  • Updated: 09 Feb, 2017 05:46 PM
ये टिप्स बनाते हैं बच्चों को मानसिक रूप से स्ट्रांग

पेरेंटिंग: हर मां-बाप चाहते हैं कि उसका बच्चा पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद आदि जैसी हर चीजों में सबसे सट्रांग हो। ऐसे में कई पेरेंट्स बच्चों को गिटार बजाने, गाना गाने जैसी आदतों में उन्हें शामिल करते हैं। अगर बच्चों को अगर स्ट्रांग बनाना है तो उनहें मेंटली स्ट्रांग बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर बच्चा मानसिक रूप से स्ट्रांग हो तो ऐसे में वह सारी परेशानियों का सामना बड़ी आसानी से कर लेता है। आइए जानिए वे कौन-कौन से टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने बच्चे को मानसिक रूप से स्ट्रांग बना सकते हैं।

 

1. सकारात्मक सोच

बच्चों में सकारात्मक सोच की आदत शुरू से डालनी चाहिए है। एक तो इससे बच्चों को  प्रेरणा मिलती हैं और दूसरा सारे काम वह पॉजिटिव सोच रखकर करते हैं। 

2. डर को बाहर निकलना 

बच्चे का बचपन भय में व्यतीत हो जाता है। कुछ भय तो बच्चे के साथ से चले आते हैं। जैसे अंधरे से डरना आदि। ऐसे में पेरेंट्स को उनको भय को पीछे छोड़ कर आगे निकलने की सीख देना चाहिए और उनको भय से मुकाबला करने की हिम्मत को बढ़ाना चाहिए।

3. मुसीबत का सामना करना सिखाएं

जब आपका बच्चा कठिनाई में दिखे ,तो उनको अकेले ही हर मुशीबत का सामना करने के लिए छोड़ देना चाहिए। जिससे वो हर मुशीबत का सामना खुद करना सिख सकेंगे। हमें उनके पीछे हर समय नहीं भागना चाहिए। 

4. गलती करने का मौका दें

बच्चों को गलती करने की आज़ादी भी मिलनी चाहिए। गलतियों से ही उनको सही काम करने की सीख मिलेगी।

5. आत्मनिर्भर बनाएं

इन सब के अलावा बच्चों को आत्मनिर्भर होना भी सिखाना चाहिए। बच्चों का खुद पर निर्भर होना भी बहुत जरूरी होता है।

Related News