27 APRSATURDAY2024 3:13:27 AM
Nari

अच्छा तो लड़कों के इन कामों से खुश होती हैं लड़कियां

  • Updated: 25 Feb, 2017 03:19 PM
अच्छा तो लड़कों के इन कामों से खुश होती हैं लड़कियां

रिलैशनशिप: रिलैशनशिप, यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे बनाना तो आसान है लेकिन निभाना  मुश्किल। क्योंकि रिलैशनशिप प्यार, विश्वास और समझौते पर टिका होता है। अगर आप भी किसी लड़की को प्यार करते हैं और उसे हर पल खुश रखना चाहते हैं तो इस चीज में हम आपकी मदद कर सकते हैंं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं।

 

1. तारीफ करें

अगर आपकी पार्टनर कोई भी काम करती हैं तो उसकी तारीफ करने में कंजूसी ना करें। उसकी अच्छे से तारीफ करें और उसे बताएं कि तुम आगे जाकर इससे भी अच्छा बहुत कुछ कर सकती हो।

2. प्यार का एहसास

आप चाहे उन्हें कितना भी प्यार करें। जब तक आप उन्हें अपने प्यार का एहसास नहीं करवाएंगे तब तक उन्हें आपके प्यार की गहराई के बारे में का पता नहीं चलेगा। 

3. पैसे खर्च

जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हों तो उसे पैसे बिलकुल भी खर्च न करने दें। जहां भी पैसे खर्च करने की बारी आए, आप आगे आएं। क्योंकि हर लड़की अपने पार्टनर से फाइनेंशियल सपोर्ट चाहती है।

4. केयरिंग

अपनी गर्लफ्रेंड की केयर करें। उन्हें ऐसा एहसास दिलाएं कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं। 

5. भरोसा 

कभी भी लड़की के भरोसे को न तोड़ें। क्योंकि रिश्ते को आगे चलाने के लिए सबसे जरूरी चीज है भरोसा। एक बार अगर भरोसा टूटा तो फिर रिश्ता संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।


 

Related News