26 APRFRIDAY2024 5:36:08 PM
Nari

एसिडिटी से परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे!

  • Updated: 03 Dec, 2016 01:57 PM
एसिडिटी से परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे!

सेहत: अधिकतर लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं। एसिडिटी गलत खानपान, अधिक चाय पीने और तीखा खाने से होती है। एसिडिटी होने पर लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन इन दवाइयों से कुछ ही देर के लिए आराम मिलता है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी एसिडिटी को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको एसिडिटी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। 

1. कच्चा दूध
हाइपर एसिडिटी से पीड़ित लोगों को कच्चे दूध का सेवन करना चाहिए। दूध में मौजूद कैल्शियम से पेट में एसिड कम बनता है। 

2. एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। एेलोवेरा जूस को पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीएं। 

3. सुबह उठकर पानी पीएं
रोजाना सुबह उठकर 2 गिलास पानी पीएं। इससे एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। पानी पेट में एसिड लेवल को संतुलित रखता है। 

4. पुदीने की चाय
पुदीना एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए कारगर है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए खाना खाने के बाद एक कप पुदीने की चाय पीएं। 

5. सेब का सिरका
2 बड़े चम्मच सेब के सिरके को ठंडे पानी में मिलाकर पीएं। इससे पाचन क्रिया दुरस्त होती है और एसिडिटी नहीं होती।

6. मेथी दाने
एक चम्मच मेथी दाने को रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे छानकर पीएं।

Related News