24 APRWEDNESDAY2024 11:18:41 PM
Nari

गर्भवती महिलाओं को जरूर पीना चाहिए केसर वाला दूध

  • Updated: 02 Aug, 2017 04:53 PM
गर्भवती महिलाओं को जरूर पीना चाहिए केसर वाला दूध

केसर इन प्रेगनेंसी : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस अवस्था में उन्हें सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ऐसे में उन्हें रोजाना दूध पीने और पोष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में अगर गर्भवती महिलाओं को प्रैग्नेंसी के दौरान दूध में केसर मिलाकर पिलाया जाए तो काफी फायदा होता है। इससे होने वाले बच्चे का रंग भी निखरता है और महिलाएं कई तरह की परेशानियों से भी दूर रहती हैं। आइए जानिए दूध में केसर मिलाकर पीने के फायदे


1. गोरा बच्चा
प्रैग्नेंसी के दौरान रोजाना दूध में केसर मिलाकर पीने से बच्चे का रंग गोरा होता है। इसमें मौजूद थियामिन और रिबोफ्लेविन गुण गर्भवती महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखते हैं।


2. आंखों के लिए फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं को काफी तनाव हो जाता है जिस वजह से उन्हें आंखों की कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं की डिलीवरी के बाद नजर भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में रोजाना उन्हें केसर वाला दूध पीना चाहिए जो आंखों को स्वस्थ रखता है।


3. पाचन क्रिया
इस दौरान महिलाओं की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोन में बदलाव आने की वजह से उन्हें हैवी फूड नहीं पच पाता जिस वजह से अक्सर महिलाओं का पेट खराब रहता है। ऐसे में केसर वाला दूध पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट भी स्वस्थ रहता है।


4. नार्मल डिलीवरी
केसर वाला दूध पीने से नार्मल डिलीवरी के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में गर्भावस्था के पांचवे महीने से ही इसका सेवन करना शुरु कर देना चाहिए।


5. ब्लड प्रेशर
प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाता है। इसके लिए रोजाना केसर दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

 

ध्यान रखने योग्य बातें
गर्भावस्था के दौरान केसर वाला दूध पीना काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करन चाहिए। दिन में सिर्फ केसर के 4 रेशे ही 1 गिलास दूध में मिलाकर पीने चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से गर्भवती महिला और उसके बच्चे को नुकसान भी हो सकता है।


 

Related News