26 APRFRIDAY2024 10:52:42 PM
Nari

बच्चों को मीठे में बनाकर दें Mince Pie

  • Updated: 03 Sep, 2017 12:53 PM
बच्चों को मीठे में बनाकर दें Mince Pie

बच्चों को मीठा पंसद होने के कारण वो पाई, मफिन या मीठी चीजों की डिमांड करने लगते है। अगर आपका बच्चा भी मीठा खाने का शौकिन है तो आप उसे घर पर ही पाई बना कर दे सकती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे बनाने में भी समय नहीं लगता।

सामग्री
आटा- 350 ग्राम
मक्खन- 225 ग्राम
चानी- 150 ग्राम
नमक- स्वाद अनुसार
किशमिश- 100 ग्राम
नींबू- 50 ग्राम
नींबू का रस- 30 मि.ली
संतरे का छिलका- 20 ग्राम
नींबू का छिलका- 20 ग्राम
जयफल- 5 ग्राम
सेब- 1 (कटा हुआ)
ब्रेंडी- 100 मि.ली

विधी
1. एक ब्लेंडर में किशमिश, नींबू का छिलका, संतरे का छिलका, सेब, ब्रेंडी और नींबू के रस को डालकर चला दें। जब तक कि मिश्रण अच्छे से मिक्स न हो जाए।

2. आटे में मक्खन, नमक और चीनी को डालकर गूंद लें। इस गूंदे हुए आटे को फ्रिज में सख्त होने के लिए रख दें।

3. अब पाई के शेप देने के लिए उसे ट्रे में डाल कर उसपर दूध से स्प्रे करके ओवन में 180c तक बेक करें।

4. अब इसे 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद पाई में बनाए गए मिक्सचर से स्टफिंग कर लें।

5. आपकी पाई बन कर तैयार है। अब आप इसे बच्चों को सर्व कर सकते है।

Related News