26 APRFRIDAY2024 10:21:04 AM
Nari

क्या आप जानते हैं फेशियल के ये नुकसान?

  • Updated: 10 Apr, 2017 12:55 PM
क्या आप जानते हैं फेशियल के ये नुकसान?

फेशियल टिप्स :  हर औरत चाहती है कि वो उम्र से छोटी नजर आए और हर कोई उसके चांद से चेहरे की तारीफ किए बिना न रह सके। इसके लिए वो हजारों उपाय करती है। शादी हो या फिर कोई ईवेंट, ऐसा कोई मौका नहीं है जब महिलाएं या पुरुष अपना फेशियल नहीं करवाते हों। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगें कि फेशियल करवाने के कई नुक्सान भी होतें हैं। यह जरूरी नहीं कि फेशियल से हर किसी को दमकती हुई त्वचा मिलें।


1. एलर्जी
मार्कीट के प्राॅडक्टस में कैमिकल काफी मात्रा में पाए जाते हैं। फेशियल करते हुए इन प्राॅडक्टस का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिससे फेशियल करवाने के बाद स्किन को एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। कई बार तो इससे इतने साइड-इफैक्ट हो जाते है कि फेस सुंदर होने की जगह खराब हो जाता है।


2. कुदरती नमी 
यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर फेशियल करवाते हैं तो त्वचा अपनी कुदरती नमी खो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि फेशियल करवाने की जगह आप नैचुरल चीजों को इस्तेमाल कर अपनी सुंदरता को निखारें। क्योंकि इन चीजों में कोई कैमिकल भी नहीं होते जो स्किन को नुक्सान पहुंचाते हैं।


3. रैडिशनेस
कुछ सैलून में साफ-सफाई का ध्यान कम रखा जाता है जिससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। हाथ में गल्वस न पहनना, अत्यधिक स्क्रबिंग या फिर गलत मसाज से चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है, जो आगे जाकर त्वचा की अन्य समस्याओं को जन्म देती है। 


4. पिंपल्स
अधिकतर जिन लड़कियों को पिपंल होते हैं, उन्हें फेशियल कम ही सूट करती है। मुहांसे होने का मुख्य कारण स्किन का आॅयली होना ही होता है और फेशियल के दौरान जो फेस मसाज दी जाती है उससे रोमछिद्र खुल जाते है। जिससे पिंपल और भी अधिक होने लगते हैं।


 5. खुजली
फेशियल में अक्सर केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, जो सभी को सूट करें यह जरूरी नहीं है। इनके साइड इफेक्ट के तौर पर आपको त्वचा पर खुजली भी हो सकती है। जिससे खारिश होकर स्किन पर रैशेज आदि पड़ जाते है।


6. पीएच बैलेंस 
यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर फेशियल करवाते हैं तो आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस भी बिगड़ सकता है।  


7. मेकअप
फेशियल करवाने का एक नुक्सान यह भी है कि आप इसको करवाने के बाद मेकअप नहीं कर सकते। क्योंकि इससे स्किन खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है।
 

Related News