पंजाब केसरी (सेहत) : आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ एेसा है कि हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है। मोटापा ओर भी कई बीमारियों को न्योता देता है। इसे कम करने के लिए लोग बहुत से उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आप भी अपने बढ़ते हुए मोटापे से परेशान हैं तो अब आपको टैंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए एक एेसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जो मोटापे का काल कह सकते हैं। इसके 5 दिन के सेवन से ही आपको फर्क महसूस होगा।
सामग्री
- 60 ग्राम हरा धनिया ( मसला हुआ)
- एक नींबू
- 4 गिलास पानी
जूस बनाने की विधि
एक जार में नींबू का रस निचोड़ें। उसमें मसला हुआ हरा धनिया और पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस जूस को लगातार खाली पेट 5 दिन तक पीएं। हरा धनिया पाचन शक्ति को बढ़ाता है और खून की अशुद्धियों को दूर करता है जबकि नींबू हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखता है। इस जूस को लगातार 5 दिन खाली पेट पीने से आप लगभग 5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।