26 APRFRIDAY2024 2:06:02 PM
Nari

हाथों की रेखा भी खोलती है कई राज, जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ

  • Updated: 29 May, 2018 10:20 AM
हाथों की रेखा भी खोलती है कई राज, जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ

अपनी शादी का सपना हर कोई देखता है लेकिन उसका फैसला लेना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। क्योंकि हर कोई शादी के बाद आने वाले बदलवों के बारे में सोच कर घबराता है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि शादी के बाद उसकी मैरिड लाइफ कैसी होगी। वैसे तो यह कोई नहीं जान सकता कि शादी के बाद आपकी मैरिड लाइफ कैसी होगी लेकिन हाथों को देखकर आप इसका अंदाजा जरूर लगा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आपके हाथों की रेखाएं लव लाइफ से जुड़े राज खोलती है।
 

हाथों में मैरिज लाइन
अंगूठे के साथ वाली उंगली (Index Finger) या बड़ी उंगली की ओर से सबसे छोटी उंगली की ओर जाने वाली लाइन हृदय रेखा होती है। छोटी उंगली के ठीक नीचे और हृदय रेखा के ऊपर जो रेखा है, उसे विवाह रेखा कहते हैं। यह रेखा किसी में 1 और किसी में 2 होती हैं।

PunjabKesari

पामिस्ट्री के अनुसार जानिए अपनी मैरिड लाइफ के बारे में -
1. हाथों में एक से ज्यादा मैरिज रेखा का होना अफेयर की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही यह 2 शादियों का संकेत भी हो सकता है। अगर यह रेखा नीचे की ओर झुकी हुई है तो आपको मैरिड लाइफ में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
 

2. आपकी मैरिज लाइन की शुरूआत में 2 शाखाएं है यानि उसमें से दो लाइन निकल रही है तो यह शादी टूटने का संकेत हो सकता है। वहीं, अगर किसी लड़की के हाथ में मैरिज लाइन में द्वीप का निशान है तो उसे अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। साथ ही यह भी हो सकता है कि पति की तबीयत हमेशा खराब रहे।
 

3. अगर आपकी मैरिज लाइन लंबी यानि चौथी उंगली (रिंग फिंगर) तक जाने वाली है तो यह आपके पार्टनर की उम्र लंबी होने का संकेत है।
 

4. विवाह रेखा के आखिर में सांप की जीभ की तरह 2 शाखाएं बनी है तो यह रिश्ते में मतभेद का संकेत है।
 

5. बाएं हाथ में 2 मैरिज लाइन होना अच्छा और प्यार करने वाला पार्टनर मिलने का संकेत है। ऐसे रेखाओं वाले लोगों को ध्यान रखने और प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है।
 

6. अगर बाएं हाथ में 1 और दाएं हाथ में 2 रेखाएं हैं तो पत्नी उतना ध्यान नहीं देती है। लड़कियों के लिए ठीक इसके विपरीत होता है मतलब यदि उनके दाएं हाथ में 2 रेखाएं हैं और बाएं में 1, तो पति का ढेर सारा प्यार मिलता है।
 

7. आपके और पार्टनर के हाथ में एक जैसी रेखाएं होने का मतलब है कि आप दोनों के बीच का तालमेल ठीक बैठेगा। आपका रिश्ता अंडरस्टैंडिंग के साथ चलेगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News