26 APRFRIDAY2024 12:08:09 PM
Nari

Wow! इन देशों में रहना और खाना है बहुत सस्ता

  • Updated: 22 Jun, 2017 06:28 PM
Wow! इन देशों में रहना और खाना है बहुत सस्ता

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल)-  घूमने के लिए जब कहीं जाना होता है तो हम लोग वहां जाने से पहले रहने और खाने के खर्चे के बारे में सोचने लगते हैं। फिर वहीं जगह पर जाना पसंद करते हैं जो सस्ती हो। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन देशों में रहना और खाना-पीना बेहद सस्ता है। 


1. भारत

PunjabKesari

भारत के लोग मेहमानवाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें है। इसके साथ ही रहने के लिए आपको शानदार जगहें भी आसानी से मिल जाएगी,वो भी कम पैसों खर्च करके। इसके साथ ही कम पैसों में एक से एक लजीज व्यंजन का मजा भी आप यहां पर उठा सकते हैं। यहां पर सिर्फ 2 डॉलर में आपका पेट आसानी से भर जाएगा।

2. मालडोवा

PunjabKesari

दुनिया के सबसे सस्ते देशों में यूरोप का देश मालडोवा भी शामिल है। आप यहां पर लगभग 167 डॉलर खर्च करके बड़े आराम से 1 महीना बिता सकते हैं। खाने के लिए भी आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

3. नेपाल

PunjabKesari

नेपाल की राजधानी काठमांडू बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर रहने के 76 डॉलर में कमरा और पेट भर खाना खाने के लिए  1.66 डॉलर ही खर्च करने होंगे। 

4. ट्यूनीशिया

PunjabKesari

अफ्रीका के सबसे सस्ते देशों में से एक है ट्यूनीशिया। इस देश में आप अगर 1 महीना बिताना चाहते हैं तो 148 डॉलर खर्च करके बड़े आराम से समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही एक समय का खाना खाने के लिए 3 डॉलर खर्च करने होंगे। 

5. कजाकिस्तान

PunjabKesari

कजाकिस्तान में दूसरे देशों के मुकाबले घूमना बहुत सस्ता है। यहां पर बस में सफर करने के लिए सिर्फ 27 सेंट की जरूरत है। 

6. यूक्रेन

PunjabKesari

यहां पर भी आप सस्ते में घूम सकते हैं। मैट्रो में घूमने के लिए आपको 10 सेंट और 1.55 डॉलर में खाना खा सकते हैं। 

Related News