27 APRSATURDAY2024 1:10:39 AM
Nari

अनोखा चिड़ियाघर! इंसानों को कर देता है पिंजरे में बंद

  • Updated: 29 Mar, 2017 03:47 PM
अनोखा चिड़ियाघर! इंसानों को कर देता है पिंजरे में बंद

ट्रैवलिंग: दुनिया में कई चिड़ियाघर है, जहां इंसान पिंजरे में बंद जानवरों को देखने का लुत्फ उठाते है लेकिन चीन में बने एक चिड़ियाघर में इसका उल्ट है। जी हां, चीन के चौंगक्विंग शहर के लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू में इंसानों को जानवरों को देखने के लिए पिंजरे में बंद होना पड़ता है। यह सुनकर लगता है कि इस चिड़ियाघर को देखने के लिए रिस्क उठाना पड़ता है। 


इतना रिस्की होने के बावजूद भी लोग इस चिड़ियाघर को देखने और यहां पर मौजूद जानवरों को मिलने आते है। उन्हें खुद अपने हाथों से खाना तक खिलाते है। यहां घूमने आएं टूरिस्टों को पिंजरे में बंद करके जानवरों के आगे ले जाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के जानवर काफी खतरनाक होते है, जो हर वक्त शिकार की तलाश में घूमते है। जब पिंजरे वाली गाड़ी में भर कर इंसानों के जानवरों के पास ले कर जाते है तो उस समय का दृश्य काफी खतरनाक होता है। खाने के लालच में जानवर पिंजरे के ऊपर चढ़ जाते है। 


यहां पर शेर, बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, भालू आदि जानवरों को अपने हाथों से चिकन आदि खिला सकते हैं। इस चिड़ियाघर में इंसानों को उस वक्त की फिलिंग करवाई जाती है, जब कोई खतरनाक जानवर किसी इंसान का पीछा करता है। यहां आने वाले लोगों को पहले ही सावधान कर दिया जाता है। 

Related News