26 APRFRIDAY2024 9:24:39 AM
Nari

तपती गर्मी में घर को एेसे रखें cool

  • Updated: 28 Apr, 2017 07:08 PM
तपती गर्मी में घर को एेसे रखें cool

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): लोग मौसम के हिसाब से अपने घर का मेकओवर करते हैं। गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। घर ठंडा होने से कई बीमारियां दूर होती है। इस मौसम में अपने घर को कूल रखने के लिए गार्डन थीम चूनें। आज हम आपको बताते हैं कि आप इस मौसम में घर कैसे कूल रख सकते है। 

1. कमरों में लाइट कलर के पर्दें लगाएं। हल्के रंग के पर्दें धूप से बचाते है। आप अपने कमरे में जितने लाइट कलर के पर्दे लगाएंगे उतना ही आपका कमरा ठंडा होगा। 

2. घर को ठंडा रखने के लिए सुबह शाम दोनों टाइम घर की छत पर पानी का छिड़काव करें। इससे घर की दीवारों का तापमान कम होगा।

3. कमरे में लाइट कलर के पिलो और बेडशीट का इस्तेमाल करें। यह देखने में अच्छे लगते है।

4. रंगबिरंगे फूल, हरी पत्तियों वाली सीनरीज कमरे में लगाएं। इससे ठंडक का अहसास होगा। घर में ठंडक बनाए रखने के लिए कमरे में बिछे कालीन को हटा दें। इससे फर्श ठंडा रहेगा। गर्मी के दिनों में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने से ठंडक महसूस होती है।

5. अगर आप गर्मियों में कूलर का इस्तेमाल करते है तो कमरे में जालीदार खिड़की लगाएं ताकि ताजी हवा भी कमरे में आ सके। इसके अलावा कूलर चलने से क्रास वेंटीलेशन होने से भी कमरा ठंडा बना रहता है। आप चाहें तो इंटीरियर डिजाइनर की हेल्प लेकर भी घर को ठंडा रख सकते है।


 

Related News