26 APRFRIDAY2024 12:17:31 PM
Nari

पुरानी से पुरानी चोट का निशान भी हो जाएगा गायब, अपनाएं ये तरीके

  • Updated: 05 Aug, 2017 05:26 PM
पुरानी से पुरानी चोट का निशान भी हो जाएगा गायब, अपनाएं ये तरीके

चेहरे से चोट के निशान हटाने के उपाय : बचपन में कई ऐसी चोट लग जाती है जिनका निशान बढ़ती उम्र में भी कम नहीं होता। चोट लगने पर लोग कई क्रीम्स और लोशन का इस्तेमाल करते है जिससे जख्म तो ठीक हो जाता है लेकिन निशान नहीं जाता। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्कीट से मिलने वाले तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी चोट के निशान से कुछ ही हफ्तों में छुटकारा पाया जा सकता है। 

 

एलोवेरा 

PunjabKesari
एलोवेरा का गुद्दा निकाल लें। फिर इससे चोट के निशान वाली जगह पर लगाकर मसाज करें। इस प्रक्रिया को रात को इस्तेमाल करें। मसाज करने के बाद सो जाएं। इससे अच्छा परिणाम मिलेगा। चेहरे के बाकी के दाग-धब्बो के लिए भी यह जादुई नुस्खा है। 

 

शहद 
शहद काफी पुराना नुस्खा है, जिसका परिणाम भी बेहतर दिखाई देता है। शहद में ओटमिल और थोड़ा सा पानी मिलाकर चोट के निसान पर लगाएं। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इस प्रक्रिया को राज इस्तेमाल करें। 

 

बेकिंग सोडा
अगर आप त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 3 चम्मच पानी मिलाइएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाइएं और कुछ मिनट तक स्क्रब करें।ध्यान ऱखें कि दाग को ज्यादा न रगड़े। इसका थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी के साथ साफ कर दें।

 

खीरा और प्याज 
वैसे तो आप अकेले खीरे का रस निशान पर लगा सकते है। इसस न केवल दाग गायब होगा बल्कि चेहरे की रंगत भी निखरेगी। इसके अलावा खीरे के रस में प्याज का रस मिलाएं और दाग पर लगाएं। दिन में इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। इससे करने से चेहरे पर मौजूद दाग जल्दी ही गायब हो जाएंगे। 

 

कोकोआ बटर

PunjabKesari
जिस जगह पर चोट का निशान है उसे कोको-बटर से नम कर लें। फिर उस जगह को हल्के हाथों से सर्कुलेशन में घुमाएं। दिन में 3-4 बार ऐसे मसाज करें। ऐसा करने से जल्दी फायदा होता दिखाई देगा। 

 

Related News